✕

होम / ऑटोमोबाइल / Kia की नई SUV 19 दिसंबर को होगी लॉन्च, मिलेगा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन

Kia की नई SUV 19 दिसंबर को होगी लॉन्च, मिलेगा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन

Kia की अपकमिंग सिरोस (Syros) SUV 19 दिसंबर को लॉन्च होगी. इस कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कंपनी ने पैनोरमिक सनरूफ की पुष्टि भी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, दक्षिणी कोरियाई कंपनी किआ (Kia) की अपकमिंग सिरोस (Syros) SUV 19 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ये कार कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. कंपनी ने इसके लिए पैनोरमिक सनरूफ की पुष्टि भी कर दी है. यह कनेक्टेड कार सिस्टम के माध्यम से वॉयस कंट्रोल के साथ एक फुली इलेक्ट्रिकल यूनिट होगी. यह पैनोरमिक सनरूफ पाने वाली दूसरी कार होगी. वहीं, ग्राहकों को इस नई SUV में 2 इंजन ऑप्शन भी मिलेंगे. तो आइए जानते हैं ग्राहकों को इसमें और क्या फीचर्स मिलने वाले हैं?

किआ सिरोस का एक्सपैक्टेड डिजाइन और एलिमेंट
किआ सिरोस के जो फोटो सामने आए हैं उसमें ये बॉक्सी लुक के साथ नजर आई है. इसके इंटीरियर में सोनेट और सेल्टोस दोनों से ज्यादा जगह मिलेगी. लेटेस्ट कार में क्लैमशेल बोनट दिया है, जो हेडलाइट्स के ऊपर से शुरू होता है. इसके हेडलैंप और DRL का आकार और डिजाइन किआ EV9 से प्रेरित हैं. गाड़ी के पिछले हिस्से में टेल लाइट का वर्टिकल डिजाइन और बंपर पर नंबर प्लेट लगाई गई है. नए स्पाई शॉट्स में इसके सामने की तरफ LED DRLs, क्लैमशेल बोनट डिजाइन, फ्रंट डोर-माउंटेड ORVMs, डुअल-टोन रूफ रेल्स और एलॉय व्हील और एक शार्क-फिन एंटीना जैसी डिटेल सामने आ गई. वहीं, इसमें पीछे की विंडशील्ड के दोनों तरफ एल-शेप्ड की LED लाइटिंग, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और नीचे बम्पर पर टेललाइट मुख्य एलिमेंट हैं.

360-डिग्री कैमरा और ADAS मिलेगा
बता दें, सिरोस प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी. इसमें 10.25-इंच का सेल्टोस जैसा डिजिटल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल है. कार में वेंटीलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्राइव मोड, ट्रैक्शन मोड, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और बोस ऑडियो सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे. पिछले स्पाई शॉट्स के आधार पर सिरोस B-SUV के इंटीरियर पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, 360-डिग्री कैमरा और ADAS सूट से लैस होने की उम्मीद है.

ऐसा मिलेगा इंजन

सिरोस के इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें एक 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो भारत में कई किआ और हुंडई मॉडल्स को पावर देता है. यह इंजन 115hp का पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे. एक अन्य ऑप्शन में 1.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 120hp का पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. यह मैनुअल के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. 

इन कारों से होगा मुकाबला

डीजल इंजन के साथ आने वाला यह किआ का 5वां मॉडल होगा. किआ की इस कार का मुकाबला भारत में मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza), टाटा नेक्सन (Tata Nexon) और हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) जैसे मॉडल से होगा.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

4 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

5 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

5 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

5 hours ago