✕

होम / ऑटोमोबाइल / शानदार डिजाइन, कमाल के फीचर्स...फिर भी भारत से विदा हो गई Kia की ये दमदार गाड़ी!

शानदार डिजाइन, कमाल के फीचर्स...फिर भी भारत से विदा हो गई Kia की ये दमदार गाड़ी!

Kia ने 2020 में कार्निवल को भारत में लॉन्च किया था, लेकिन ये गाड़ी ग्राहकों को आकर्षित करने में नाकाम रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

साउथ कोरियन कंपनी Kia कारों के भारतीय बाजार में महज थोड़े से समय में एक अच्छी स्थिति में आ गई है. कंपनी की Sonet और Seltos जबरदस्त हिट साबित हुई हैं. Kia ने Sonet को जिस प्राइज रेंज पर लॉन्च किया था, उस वक्त इतनी कीमत में सैकड़ों बेहतरीन फीचर्स किसी दूसरी गाड़ी में नहीं थे. इसलिए इसकी बिक्री फुल स्पीड में बढ़ती चली गई. हालांकि, कंपनी की एक दूसरी दमदार गाड़ी भारतीय ग्राहकों को खास आकर्षित नहीं कर पाई. लग्जरी कारों जैसा इंटीरियर, बेहतरीन स्पेस और शानदार डिजाइन भी Kia Carnival के काम नहीं आया. लिहाजा, अब कंपनी ने अपने इस प्रीमियम MPV यानी मल्टी पर्पज व्हीकल को भारत से विदाई दे दी है.

बुकिंग लेना किया बंद
Kia India की तरफ से Carnival को डिस्कंटीन्यू करने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट से ये कार गायब है. इसके अलावा, डीलरों ने Carnival की बुकिंग लेना बंद कर दिया है. कार्निवल को लेकर कंपनी को बहुत उम्मीद थी. Kia ने इस कार को एक बेहतरीन MPV बनाने के लिए सबकुछ किया था. यह गाड़ी 6 और 7 सीटों वाले 2 लेआउट में उपलब्ध थी. कार्निवल में 2.2-लीटर की क्षमता वाला डीजल इंजन है, जो कि 200ps की पावर और 440nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

2020 में हुई थी लॉन्च
फीचर्स की बात करें, तो इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल-पैनल सनरूफ, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. Kia ने इसके डिजाइन पर भी काफी काम किया था. ये गाड़ी देखने में शानदार नजर आती है, लेकिन इसके बावजूद ग्राहकों की नजरों में नहीं चढ़ सकी.  Kia ने Carnival को भारत  में तीन ट्रिम्स में पेश किया गया था, जिसमें प्रेस्टीज, लिमोसिन और लिमोसिन प्लस शामिल है. ये MPV भारत में 2020 में लॉन्च हुई थी, उसके बाद से कंपनी ने इसमें कोई भी कॉस्मेटिक या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया था. 

क्या नए रूप में आएगी?
Kia की भारतीय बाजार में एंट्री 2019 में हुई थी. कंपनी की Seltos और Sonet ने थोड़े से समय में ही मार्केट में तहलका मचा दिया था. अब भी दोनों कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फिलहाल 7-सीटर कार के रूप में Kia Carens मौजूद है. कंपनी ने Carnival को भारत में 24.95 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ते हुए इसकी कीमत 35.49 लाख रुपए तक पहुंच गई. भारत में अब तक जिस Kia कार्निवल की बिक्री की जा रही थी, वो कार का थर्ड-जेनरेशन मॉडल था. कंपनी ने इस साल ऑटो एक्सपो में नई जनरेशन वाली Kia Carnival की झलक पेश की थी, लिहाजा माना जा रहा है कि Kia अपनी इस MPV को नए रूप में लेकर आए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago