✕

होम / ऑटोमोबाइल / Kia Carens Clavis को मिला नया HTX (O) वेरिएंट: प्रीमियम सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री

Kia Carens Clavis को मिला नया HTX (O) वेरिएंट: प्रीमियम सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री

नए फीचर्स और इंजन विकल्पों के साथ, किआ कैरेंस क्लैविस अब मारुति XL6 को कड़ी टक्कर देती है. यह छह-सीटर MPV परिवारों के लिए एक प्रीमियम विकल्प बन सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में फैमिली के लिए एक दमदार और स्टाइलिश MPV लेने का सोच रहे हैं, तो Kia Carens Clavis का नया HTX (O) वेरिएंट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. किआ इंडिया ने इसे खास उन लोगों के लिए पेश किया है जो स्टाइल, कंफर्ट और लेटेस्ट फीचर्स से कोई समझौता नहीं करना चाहते. यह वेरिएंट मारुति XL6 को सीधी टक्कर देता है और कई इंजन ऑप्शन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. तो आइए इस एमपीवी के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Kia Carens Clavis में अब तीन इंजन ऑप्शन

नए Carens Clavis में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल. ये इंजन प्रदर्शन और माइलेज दोनों में संतुलन प्रदान करते हैं.

नया HTX (O) वेरिएंट: क्या है खास?

नया HTX (O) वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जिनमें आठ स्पीकर्स वाला Bose साउंड सिस्टम शामिल है, जो पहले केवल HTK+ ट्रिम में उपलब्ध था. इसके अलावा, इसमें ड्राइव मोड सिलेक्ट (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट), रिमोट इंजन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड फीचर भी शामिल है. ये सभी फीचर्स 7-स्पीड DCT वर्जन के साथ उपलब्ध हैं.

6-सीटर ऑप्शन के साथ अधिक सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Carens Clavis अब HTK+, HTK+ (O) और HTX (O) ट्रिम्स में छह-सीटर ऑप्शन के साथ आती है, जिससे परिवार और भी आरामदायक यात्रा कर सकते हैं. यह नया वेरिएंट 13 अक्टूबर 2025 से सभी किआ शोरूम्स में उपलब्ध होगा. 

Kia Carens Clavis के प्रमुख फीचर्स

Carens Clavis में दूसरी रो की सीटें स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और वन-टच इलेक्ट्रिक टम्बल फीचर्स के साथ आती हैं, जिससे तीसरी रो तक पहुंचना बेहद आसान हो जाता है. इसके अलावा, इसमें 26.6 इंच का डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले, 64-रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और इंफोटेनमेंट-टेम्परेचर कंट्रोल स्वैप स्विच भी उपलब्ध है.

सुरक्षा और एडवांस फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से, Carens Clavis में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट और रोलओवर सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. टॉप वेरिएंट में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और 20 ऑटोनॉमस फीचर्स भी दिए गए हैं.

कीमत और उपलब्धता
नया HTX (O) वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत 19.27 लाख रुपये में उपलब्ध होगा. साथ ही, कैरेंस क्लैविस अब कुल आठ ट्रिम्स यानी HTE, HTE (O), HTK, HTK+, HTK+ (O), HTX, HTX+ और नया HTX (O) में आती है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

3 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

3 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

20 minutes ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

3 hours ago