✕

होम / ऑटोमोबाइल / रंग जमाने आ गई Kawasaki की सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और खूबियां 

रंग जमाने आ गई Kawasaki की सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और खूबियां 

फेस्टिवल सीजन में कावासाकी ने अपनी सस्ती बाइक लॉन्च करके अन्य कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बाइक के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. कावासाकी (Kawasaki) ने भारत में अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. इस स्टाइलिश बाइक को कंपनी ने Kawasaki W175 नाम दिया है. कावासाकी ने अपनी इस बाइक को दो वैरिएंट - स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन में पेश किया है. हालांकि, स्पेशल एडिशन के लिए 2000 रुपए ज्यादा देने होंगे. कंपनी को उम्मीद है कि W175 जल्द ही लोगों के बीच पॉपुलर हो जाएगी.  

सबसे छोटी बाइक भी
Kawasaki W175 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होने के साथ-साथ सबसे छोटी बाइक भी है. कीमत की बात करें तो इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है. अगर आप स्पेशल एडिशन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1.49 लाख रुपए चुकाने होंगे. कावासाकी W175 में 177cc सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड एयर-कूल्ड इंजन है. जो 13 पीएस की अधिकतम पावर और 13.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा है. 

12L का फ्यूल टैंक
बाइक के सस्पेंशन सेटअप में पीछे की तरफ ड्यू
ल शॉक अब्जॉर्बर के साथ 30mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स शामिल है. रेट्रो स्टाइल वाली इस बाइक में आपको स्पोक व्हील, हैलोजन हेडलैंप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल-सीट सेटअप मिलता है. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह एबोनी (स्टैंडर्ड) और कैंडी पर्सिमोन रेड (स्पेशल एडिशन) में आती है. इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक है. Kawasaki W175 की सीट हाइट 790mm और वजन 135 किलोग्राम है.  

इनसे है मुकाबला
कीमत के लिहाज से देखें तो कावासाकी W175 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और TVS रोनिन जैसी बाइक्स के साथ है. कावासाकी की इस बाइक की डिलीवरी इसी साल दिसंबर से शुरू होगी. कंपनी ने फेस्टिवल सीजन में इस बाइक को लॉन्च करके अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की योजना बनाई है. Kawasaki W175 को देखकर एकदम से पुराने जमाने की बाइक याद आ जाती हैं. सीट हाइट ज्यादा नहीं होने की वजह से कम लंबाई वाले राइडर भी इसे आसानी से चला सकेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago