✕

होम / ऑटोमोबाइल / बाजार में आई Alto से भी बड़े इंजन वाली बाइक, प्राइज़ से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ  

बाजार में आई Alto से भी बड़े इंजन वाली बाइक, प्राइज़ से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ  

कावासाकी इंडिया की नई Ninja ZX-10R (MY23) लॉन्च हो गई है. इस बाइक की कीमत 15.99 लाख रुपए रखी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप बाइक के शौकीन हैं, तो कावासाकी इंडिया आपके लिए एक शानदार बाइक लेकर आई है. कंपनी की नई Ninja ZX-10R (MY23) लॉन्च हो गई है. इस बाइक की कीमत 15.99 लाख रुपए रखी गई है, जो अपने पुराने मॉडल से 62,000 रुपए महंगी है. स्पोर्टी लुक वाली निंजा ZX-10R (MY23) दो पेंट स्कीम में आती है - लाइम ग्रीन और नया पर्ल रोबोटिक व्हाइट कलर. 

998cc का दमदार इंजन
नई Ninja ZX-10R (MY23) में आपको 998cc, लिक्विड-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक, फ्यूल-इंजेक्टेड, इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 13,200 आरपीएम पर 200 बीएचपी पावर और 11,400 आरपीएम पर 115 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक की इंट्रस्टिंग बात ये है कि इसका इंजन मारुति ऑल्टो800 से भी बड़ा है. उसमें 796cc का इंजन आता है. हालांकि, नई ऑल्टो K10 में 998 सीसी का ही इंजन है. इसका वीलबेस 1,450mm, ग्राउंड क्लियरेंस 135mm और वजन 207 kg है.  

17 लीटर का टैंक, 15 का माइलेज
इस बाइक की फ्यूल कैपेसिटी 17 लीटर की है और माइलेज की बात करें, तो आप एक लीटर में 15 किमी चल पाएंगे. हालांकि, ये कंपनी क्लेम कर रही है, असल में इससे कम ही माइलेज मिलेगा. Ninja ZX-10R (MY23), Ducati Panigale V4, Suzuki Hayabusa, Honda CBR1000RR-R Fireblade और Aprilia RSV4 को टक्कर देगी. कावासाकी इंडिया ने निंजा के इस अपडेटेड वर्जन में चार राइडिंग मोड- स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर भी दिए हैं.

बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स
मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर 4.3 इंच का टीएफटी डिस्प्ले भी है. यह आपको नोटिफिकेशन अलर्ट के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दे सकता है. इस बाइक में फुल एडजस्टेबल 43 मिमी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. ब्रेकिंग हार्डवेयर की बात करें तो इसमें ट्विन ब्रेम्बो M50 कैलीपर्स शामिल हैं, जो आगे की तरफ ड्यूल 330 mm डिस्क पर और पीछे की तरफ 220 mm डिस्क पर सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ आते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago