✕

होम / ऑटोमोबाइल / PHOTOS: जिस कबीर तलवार को NIA ने किया गिरफ्तार, उसके पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन

PHOTOS: जिस कबीर तलवार को NIA ने किया गिरफ्तार, उसके पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन

Kabir Talwar Car Collection: 16 साल की उम्र से ही कारोबार करने वाले कबीर तलवार को लग्जरी कारों का शौकीन भी कहा जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पिछले साल सितंबर में करीब 3,000 किलो हेरोइन जब्त की गई थी. इसी मामले में नेशनल इन्वेटिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के नाइट क्लब Playboy के मालिक कबीर तलवार को गिरफ्तार किया है. उनपर ड्रग्स की स्मगलिंग करने का आरोप है. कबीर तलवार दिल्ली में चल रहे नाइट क्लब जज्बा, द वाइट और RSVP का भी मालिक है.

वह अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर है. 16 साल की उम्र से ही कारोबार करने वाले तलवार को लग्जरी कारों का शौकीन भी कहा जाता है. उसके पास एक नहीं, बल्कि कई लग्जरी गाड़ियां हैं. आइए, जानते हैं कि तलवार के पास कौन-कौन सी लग्जरी कार है....

Ford Mustang

कबीर तलवार के पास लाल रंग की Ford Mustang है. यह कार 2016 में भारत में लॉन्च हुई थी. लॉन्च होते ही कबीर ने इस कार को खरीद लिया था. इस कार 2015 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया था. इस कार की आज भी काफी डिमांड है. कबीर के पास जो Ford Mustang है, उसमें 5.0 लीटर V8 इंजन है. भारत में इस कार की कीमत लगभग 75 लाख रुपये है.

Bentley Continental GT

कबीर तलवार के पास काले रंग की Bentley Continental GT भी है. भारत में इस लग्जरी कार की भारी डिमांड है. कबीर के पास Bentley Continental GT की जो मॉडल है, उसमें 4.0 लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है. इसके अलावा इसमें 8 स्पीड की ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. भारत में इस कार की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है.

Lamborghini Huracan

कबीर तलवार की लग्जरी कार कलेक्शन में Lamborghini Huracan भी है. तलवार के पास लाल रंग की Lamborghini Huracan है. इस कार के साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर है. तलवार के पास इस कार का जो मॉडल है, उसमें 5.2 लीटर V10 इंजन है. इसके अलावा 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. भारत में इस लग्जरी कार की कीमत 3.22 करोड़ रुपये है.

Rolls Royce Dawn

Rolls Royce Dawn भारत में मौजूद सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है. कबीर तलवार के पास यह कार भी है. उसके पास इस कार का जो मॉडल है, उसमें 6.6 लीटर V12 इंजन है. भारत में इस कार की कीमत करीब 7.10 करोड़ रुपये है.

Lamborghini Gallardo

कबीर तलवार के पास येलो कलर की Lamborghini Gallardo भी है. यह एक 2 सीटर कार है. इसमें 5204 सीसी की इंजन है. इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. भारत में इस लग्जरी कार की कीमत 2.80 करोड़ रुपये है.

VIDEO : कैसा दिखता है दुबई का सबसे महंगा Villa, जिसे मुकेश अंबानी ने बेटे के लिए खरीदा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago