✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या Bharat को गुडबाय कह गई Ford वापसी करने का बना रही है मन? 

क्या Bharat को गुडबाय कह गई Ford वापसी करने का बना रही है मन? 

अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने 2021 में भारत में प्रोडक्शन बंद करने का ऐलान किया था. कंपनी ने अपना एक प्लांट टाटा को बेच दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर (Ford Motors) अपनी भारतीय यूनिट का ऑपरेशन फिर से शुरू करने वाली है, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अमेरिकी कंपनी भारतीय यूनिट के बारे में पुनर्विचार कर रही है. बता दें कि Ford भारत में कार बनाना बंद कर चुकी है. कंपनी ने चेन्नई और गुजरात प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन पहले ही बंद कर दिया था. गुजरात प्लांट कंपनी टाटा ग्रुप को बेच चुकी है. जबकि चेन्नई संयंत्र के लिए वह खरीदार की तलाश कर रही थी.

JWS से नहीं बनी बात 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ford को अपने चेन्नई प्लांट के लिए अब तक खरीदार नहीं मिल पाया है. सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW ग्रुप के साथ उसकी बातचीत अधूरी रह गई है. बताया जा रहा है कि फोर्ड इंडिया ने कुछ नई नियुक्तियां भी की हैं, जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि कंपनी अपनी भारतीय यूनिट का ऑपरेशन फिर से शुरू कर सकती है. हालांकि, Ford की तरफ से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है.  

देश में थे 4 प्लांट
फोर्ड इंडिया ने सितंबर 2021 में गुजरात के साणंद में व्हीकल असेंबली और चेन्नई में इंजन निर्माण को बंद करने का ऐलान किया था. भारत में अपने पैर जमाने के लिए कंपनी मोटर व्हीकल और इंजन के चार प्लांट चेन्नई और साणंद में स्थापित किए थे. बाद में उसने अपनी गुजरात फैसिलिटी 725.70 करोड़ रुपए में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड को बेच दी. ऐसा कहा जाता है कि कुछ पूर्व कर्मचारियों को फोर्ड इंडिया ने चेन्नई प्लांट के रखरखाव के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर फिर से नियुक्त कर लिया है. 

ये भी पढ़ें - सरकार ने सुनाई ऐसी खबर टूट जाएगा Musk का दिल, लेकिन TATA हो जाएंगे खुश

क्यों किया प्रोडक्शन बंद?
फोर्ड इंडिया ने भारत छोड़ने के फैसले का ऐलान करते हुए घाटे का हवाला दिया था. कंपनी ने कहा था कि उसे भारत में कारें बनाने में दो बिलियन डॉलर यानी 200 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है. इसलिए वो गुजरात के साणंद और तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अपने दोनों प्लांट बंद करने जा रही है. कंपनी ने इन प्लांट में इकोस्पोर्ट, फिगो और एस्पायर जैसी गाड़ियों तैयार की जाती थीं. गौरतलब है कि फोर्ड काफी समय से भारतीय बाजार पर पकड़ बनाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे खास सफलता नहीं मिली.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago