✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब भारत में Electric Car भी बनाएगी IPhone बनाने वाली ये कंपनी, इस राज्य में लगेगा प्लांट!

अब भारत में Electric Car भी बनाएगी iPhone बनाने वाली ये कंपनी, इस राज्य में लगेगा प्लांट!

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के अधिकारियों का एक दल पिछले साल भारत आया था, तब कुछ राज्यों से इस विषय पर चर्चा भी हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए घरेलू कंपनियों के साथ-साथ विदेशी कंपनियां भी भारत में EV पर फोकस कर रही हैं. अब Apple के लिए आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने भी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने का फैसला लिया है. ताइवान की यह कंपनी (Taiwanese Company) भारत में कुछ राज्य सरकारों से इस संबंध में बातचीत भी कर रही है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि Foxconn कई ब्रैंड के लिए EV की मैन्युफैक्चरिंग करेगी या फिर किसी एक के साथ जॉइंट वेंचर साइन करेगी.

ताइवान जाएगा प्रतिनिधिमंडल 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फॉक्सकॉन की योजनाओं पर चर्चा के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही ताइवान जाएगा. कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के प्रोडक्शन लाइन की स्थापना के साथ भारत उसके कारोबार में बड़ी भूमिका निभाने वाला है. जिसका सीधा सा मतलब है कि फॉक्सकॉन EV स्पेस में भारत में कुछ बड़ा करना चाहती है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एथर एनर्जी (Ather Energy) के साथ टाई-अप किया है. माना जा रहा है कि ताइवान की ये कंपनी EV कारों के लिए एक दिग्गज भारतीय ऑटो कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकती है. 

यहां प्लांट लगा सकती है कंपनी 
पिछले साल फॉक्सकॉन के शीर्ष अधिकारी भारत दौरे में आए थे. उस दौरान उसके EV प्लान पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की थी. Foxconn के प्लान की जानकारी रखने वालों का कहना है कि कंपनी महाराष्ट्र में प्लांट लगाने को लेकर उत्सुक है, लेकिन साथ ही तमिलनाडु पर भी विचार कर रही है. क्योंकि तमिलनाडु पहले से ही ऑटो मैन्युफैक्चरिंग हब है. दरअसल, ताइवान की ये कंपनी भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों में EV के बढ़ते ट्रेंड को भुनाकर मोटा मुनाफा कमाना चाहती है और इसलिए भारत में EV मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर विचार कर रही है. 

बढ़ रही है EV की डिमांड
भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों के आसमान पर पहुंचने के बाद से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में तेजी देखने को मिली है. टाटा सहित कई कंपनियां EV के बढ़ते बाजार से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की कोशिशों में लगी हैं. फिलहाल, इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स का बोलबाला है. इसके साथ ही विदेशी कंपनियां भी अपनी EV के साथ भारत का रुख कर रही हैं. चीन की फेमस कंपनी BYD पहले ही अपनी इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च कर चुकी है और अब Elon Musk की टेस्ला भी भारत में अपनी कारों की मैन्युफैक्चरिंग की योजना बना रही है.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago