✕

होम / ऑटोमोबाइल / नए अवतार में लॉन्च हुई इंडिया की नंबर 1 बाइक, अब ‘सस्ती’ नहीं लगेगी Hero Splendor Plus

नए अवतार में लॉन्च हुई इंडिया की नंबर 1 बाइक, अब ‘सस्ती’ नहीं लगेगी Hero Splendor Plus

Hero Motocorp ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus का भी 2025 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Hero Passion Plus के बाद अब देश की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus का भी 2025 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को भी OBD-2B उत्सर्जन नियमों के आधार पर अपडेट किया है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 78,926 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. इस अपडेट के चलते कंपनी ने पुराने मॉडल के मुकाबले नई 2025 Hero Splendor Plus की कीमत में 1,750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. तो चलिए जानते हैं कि इस मोटरसाइकिल में क्या कुछ नया मिला है.

2025 Hero Splendor Plus के नए अपडेट

Hero Motocorp ने कड़े OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करने के अलावा, नई 2025 Hero Splendor Plus के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके पावरट्रेन की बात करें तो इसमें वही मौजूदा 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 7.9bhp की पावर और 8.05Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है.

इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है, और यही इंजन अपडेटेड Hero Passion Plus और Hero HF Delux मॉडल में भी इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी Hero Splendor Plus को कुल तीन वेरिएंट में बेचा जा रहा है, जिसमें Splendor+, Splendor+ Xtec और Splendor+ Xtec 2.0 शामिल हैं, जिनमें अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं.

2025 Hero Splendor Plus के फीचर्स

इसके बेस वेरिएंट Splendor+ अपने बजट-फ्रेंडली रूट्स पर खरा उतरता है और न्यूनतम उपकरणों के साथ आता है. इसके बाद टॉप-एंड Splendor+ Xtec 2.0 में एलईडी हेडलाइट और ब्लूटूथ-सक्षम डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.

आपकी जानकारी के बता दें कि Hero Splendor Plus के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट की कीमतों में 1,750 रुपये की बढ़ोतरी की है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद Hero Splendor Plus रेंज की कीमत 78,926 रुपये से शुरू होकर Splendor Plus Xtec 2.0 वेरिएंट के लिए 85,501 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago