✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत की पहली हाई-वोल्टेज EV मोटरसाइकिल लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200Km की रेंज, जानें कीमत

भारत की पहली हाई-वोल्टेज EV मोटरसाइकिल लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200Km की रेंज, जानें कीमत

चेन्नई के ईवी स्टार्टअप Raptee.HV ने भाहत की पहली हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चेन्नई के ईवी स्टार्टअप Raptee.HV ने भाहत की पहली हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. इस मोटरसाइकिल को उस टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों में होता है. इसके चलते यह मोटरसाइकिल कम गर्म होते हुए बेहतरीन प्रदर्शन दे सकती है. हाई-वोल्टेज टेक्नोलॉजी के साथ इस इलेक्ट्रिक कंपनी की मोटरसाइकिल भारत में पहली हैं, जो इलेक्ट्रिक कारों के लिए इस्तेमाल होने वाले यूनिवर्सल चार्जर से चार्ज हो सकेंगी. आइए जानते है इसके बारे में...

पेट्रोल बाइकों को देगी टक्कर

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 250-300CC की पारंपरिक पेट्रोल बाइकों को टक्कर देने के लिए डेवलप किया है, लेकिन यह टॉर्क क्रेटोस और अल्ट्रावॉयलेट एफ77 मैक 2 जैसी इलेक्ट्रिक बाइकों से भी मुकाबला करेगी. EV की डिलीवरी जनवरी 2025 से चेन्नई और बैंगलुरू में शुरू होने की उम्मीद है, इसके बाद मांग के आधार पर आगे विस्तार करने की प्लानिंग है. ई-बाइक को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 1000 रुपए की टोकन मनी देकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं. 

डिजाइन और फीचर्स 

7 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले रैप्टी.HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसमें शार्प लाइन्स, डायमंड-शेप हेडलैंप और स्लीक ग्रैब रेल के साथ एक स्प्लिट-सीट सेटअप शामिल हैं. इसके अलावा बाइक में 7 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, GPS नेविगेशन और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट को सपोर्ट करती है. इलेक्ट्रिक बाइक में चार कलर- ऑप्शन मिलेंगे, इसमें आर्कटिक व्हाइट, एक्लिप्स ब्लैक, मर्करी ग्रे और होराइजन रेड शामिल है.

बैटरी और रेंज 

150 किलोमीटर की रियल रेंज इलेक्ट्रिक बाइक में परफॉर्मेंस के लिए 22kw की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 70Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि बाइक 3.5 सेकेंड में 0 से 60kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी 135kmpl टॉप स्पीड हासिल कर सकती है, मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड्स- कम्फर्ट, पावर और स्प्रिंट दिए गए हैं. इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए 5.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि बाइक को एक बार फुल चार्ज करने पर 150 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. वहीं, इसकी IDC रेंज 200 किलोमीटर है.

बाइक हाई वोल्टेज CCS2 चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये चार्जर इलेक्ट्रिक कार में इस्तेमाल किया जाता है. इससे बाइक को भारत में मौजूद 13,500 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों को चार्ज किया जा सकेगा. कंफर्ट राइडिंग के लिए बाइक में USD फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, दोनों प्रीलोड के लिए एडजस्टेबल हैं.

क्या है कीमत?

Raptee. HV को कंपनी ने 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. ग्राहक इसे व्हाइट, रेड, ग्रे और ब्लैक सहित चार अलग-अलग रंगों में चुन सकते हैं. सभी कलर वेरिएंट की कीमत एक समान है. कंपनी ने इसकी ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 1,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. कंपनी अगले साल जनवरी से फर्स्ट फेज की डिलीवरी शुरू करेगी जिसमें बेंगलुरु और चेन्नई में बाइक की डिलीवरी दी जाएगी. इसके बाद 10 अन्य शहरों में भी इसे लॉन्च करने की योजना है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago