✕

होम / ऑटोमोबाइल / मुंबई की सड़कों पर लंदन का मजा! लॉन्च हुई भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बस

मुंबई की सड़कों पर लंदन का मजा! लॉन्च हुई भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बस

इस नई EiV 22 डबल डेकर ई-बस को Ashok Leyland की सब्सिडियरी कंपनी Switch Mobility ने बनाया है. EiV 22 डबल डेकर ई-बस भारत की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक AC बस है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: अब मुंबई की सड़कों पुराने जमाने की डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसों की जगह हाईटेक इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बसें दौड़ेंगी. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बस को लॉन्च किया है. ये बसें मुंबई की सड़कों पर साल 2023 के मध्य तक दौड़ने लगेंगी. 

भारत की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक AC बस
इस नई EiV 22 डबल डेकर ई-बस को Ashok Leyland की सब्सिडियरी कंपनी Switch Mobility ने बनाया है. EiV 22 डबल डेकर ई-बस भारत की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक AC बस है, जिसकी रेंज प्रति चार्ज 250 किलोमीटर है. इसमें 231kWh का बैटरी पैक लगा हुआ है. Switch Mobility को इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस के लिए पहले ही ऑर्डर मिल चुका है, Switch Mobility को 200 बसों के चलाने और उसके मेनटेनेंस का ऑर्डर मिला है, जो उसकी सब्सिडियरी OHM Mobility संभालेगी. इन बसों का इस्तेमाल मुंबई में BEST (Brihanmumbai Electricity Supply and Transport) करेगी. Switch Mobility India के COO महेश बाबू का कहना है कि 200 में से 50 बसों को इसी वित्त वर्ष में डिलीवर कर दिया जाएगा. कई और शहरों से भी इस इलेक्ट्रिक बस के लिए बातचीत चल रही है. 

भारत में चलेंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें 
इस बस को लॉन्च करते समय नितिन गडकरी ने कहा कि सोलर वजह से इलेक्ट्रिक पावर 2:30-2:40 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है, इसलिए इलेक्ट्रिक कार से चलना डीजल कार से चलने के मुकाबले काफी सस्ता है. उन्होंने कहा कि मैंने सुझाव दिया है कि ऐसी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें बनाई जा सकती हैं, जो दिल्ली से चंडीगढ़, दिल्ली से शिमला और दिल्ली से जयपुर के लिए चलाई जा सकें. उन्होंने कहा कि मैं ग्रीन हाईवे बना रहा हूं, मेरी योजना है कि दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से हरिद्वार, दिल्ली से जयपुर का सफर 2 घंटे में पूरा हो. इतना ही नहीं ग्रीन हाईवे बनने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर सिर्फ 12 घंटे में पूरा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई हाईवे का 70 परसेंट काम पूरा हो चुका है. 

हट जाएंगी पुरानी डबल डेकर बसें
ये नई इलेक्ट्रिक बसें मुंबई में अभी चल रहीं BEST की डबल डेकर बसों को रिप्लेस करेंगी. ऐसी इलेक्ट्रिक बसें लंदन की सड़कों पर आम है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि ये बसें मुंबई की सड़कों पर चलेंगी. Switch Mobility अभी UK में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को चलाती है. मुंबई में चलने वाली EiV 22 डबल डेकर ई-बस में 65 मुसाफिरों के बैठने की जगह होगी. निचले हिस्से में लोगों के खड़े होने की आरामदायक व्यवस्था भी है. 

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago