✕

होम / ऑटोमोबाइल / आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, महज इतने लाख में बनाएं अपना

आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, महज इतने लाख में बनाएं अपना

भारत में EV के बढ़ते बाजार पर हर कंपनी पकड़ बनाना चाहती है. इसी क्रम में एमजी मोटर इंडिया भी जल्द एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. अब टाटा ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है. टाटा मोटर्स के इस कदम को गेम चेंजर माना जा रहा है. फेस्टिव सीजन में लॉन्च की गई इस कार से कंपनी को काफी उम्मीद है. टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) देश की सबसे सस्ती कार है, जिसकी शुरूआती कीमत 8.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि 10 लाख रुपए से कम में इलेक्ट्रिक कार पेश करके TATA में EV मार्केट में क्रांति की शुरुआत की है.  

10 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
इलेक्ट्रिक कारें अपेक्षाकृत पेट्रोल-डीजल कारों से महंगी आई हैं. यह भी एक वजह है कि कई लोग चाहकर भी इन्हें नहीं खरीद पाते. इसलिए टाटा का यह कदम गेम चेंजर साबित हो सकता है. टाटा टियागो ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 8.49 लाख रुपए है. देश की इस सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और जनवरी 2023 से डिलीवरी मिलने लगेगी. पुराने ग्राहकों के लिए कंपनी 2000 यूनिट्स रिजर्व रखने का फैसला लिया है. 

सिंगल चार्ज में 315 किमी
टाटा टियागो EV में 24 kWH और 19.2 kWH बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. 24 kWH बैटरी वाली कार पूरी तरह चार्ज होने पर 315 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं, 19.2 kWH बैटरी पैक वाली कार सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर तक चल सकती है. कंपनी का दावा है कि टाटा टियागो ईवी की बैटरी करीब 57 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है. इस कार में क्रूज कंट्रोल और मल्टीपल री-जेन मोड जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

MG भी लाएगी सस्ती कार
भारत में EV के बढ़ते बाजार पर हर कंपनी पकड़ बनाना चाहती है. इसी क्रम में एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) भी जल्द एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है. कंपनी 2023 की पहली छमाही में 10 से 15 लाख रुपए की कीमत वाली कार बाजार में पेश कर सकती है. MG मोटर इंडिया के अलावा सिट्रोएन इंडिया भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार ला रही है. कंपनी अगले साल C3 सब-कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है. जिसकी कीमत 10 लाख से 12 लाख रुपए के बीच हो सकती है. इस कार एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 300 से 350 किलोमीटर चक चल सकती है.

अभी नेक्सन ईवी का जलवा
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में फिलहाल टाटा की नेक्सन ईवी (Nexon EV) को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस कार ने थोड़े से समय में ही अच्छा-खासा मार्केट कवर कर लिया है. टाटा नेक्सन EV प्राइम की कीमत 14.99 लाख से शुरू होकर 17.50 लाख तक जाती है. वहीं, महिंद्रा ने भी अपनी एक्सयूवी 400 ईवी (XUV 400) को पेश किया है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 13 लाख से 17 लाख रुपए के बीच है. MG की ZS EV और Hyundai Kona भी इस सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

58 minutes ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago