✕

होम / ऑटोमोबाइल / EV को काफी तेजी से अपना रहा है भारत, Tata Sons वाले N Chandrasekaran ने कही ये बात!

EV को काफी तेजी से अपना रहा है भारत, Tata Sons वाले N Chandrasekaran ने कही ये बात!

उन्होंने कहा है कि अपने शुरुआत के चार सालों के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी बहुत सी उपलब्धियों का जश्न मनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन N Chandrasekaran ने हाल ही में 4 साल पहले शुरू हुई टाटा मोटर्स (Tata Motors) के इलेक्ट्रिक वाहनों की शानदार यात्रा को आम जनता के साथ साझा किया है. दरअसल हाल ही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) गुरुग्राम में अपना पहला टाटा.EV स्टोर (TATA.EV Store) खोलने जा रही है और इस मौके पर N Chandrasekaran के द्वारा कंपनी की EV यात्रा को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा किया गया है.

Tata Motors ने प्रदान किए विविध विकल्प
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट साझा करते हुए N Chandrasekaran ने कहा कि 4 साल पहले टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र यानी EV सेगमेंट में कदम रखा था और Tata UniEVerse की मदद से हमें भारत में EV को अपनाने के लिए शुरू की गई पहल में मदद मिली है. इस लिंक्डइन पोस्ट के साथ उन्होंने गुरुग्राम के अपने नए स्टोर की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं. पोस्ट में आगे उन्होंने कहा है कि अपने शुरुआत के चार सालों के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी बहुत सी उपलब्धियों का जश्न मनाया है. आज देश भर में 1.2 लाख से ज्यादा टाटा के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मौजूद हैं और इसके साथ ही टाटा पावर (Tata Power) के 5000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन भी मौजूद हैं. नेक्सोन EV (Nexon EV), नेक्सोन EV मैक्स (Nexon EV Max), टियागो.EV (Tiago.EV), टिगोर EV (Tigor EV), एक्सप्रेस टी (XPRES T) और जल्द लॉन्च होने वाली पंच.EV (Punch.EV) जैसे विविध उत्पादों की मदद से हमने हमारे कस्टमर्स को तेजी से आगे बढ़ती हुई EV कम्युनिटी से जुड़ने के विभिन्न विकल्प प्रदान किए हैं. 

Tata Motors का लक्ष्य
अपनी लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट में आगे N Chandrasekaran कहते हैं कि वह जल्द ही जनता के लिए गुरुग्राम में अपना एक्सक्लूसिव TATA.ev स्टोर लॉन्च करने जा रहे हैं और इस हफ्ते ही इस स्टोर को जनता के लिए खोला जा सकता है. वह कहते हैं कि उनका यह एक्सक्लूसिव स्टोर EV वाहनों और सतत एवं सकारात्मक विकास को लेकर उनकी जबरदस्त कोशिशों को दर्शाता है. इसके साथ ही वह यह भी कहते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाए जाने की गति अनुमान से कही ज्यादा तेज है. टाटा मोटर्स का लक्ष्य है कि वह एक ऐसा पावरट्रेन विकसित करे जो आवाज न करे और जीरो कार्बन उत्सर्जन के साथ जबरदस्त परफॉरमेंस भी डिलीवर कर सके. कंपनी 2045 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहती है.
 

यह भी पढ़ें: HDFC Bank Q3: बैंक के लिए कुछ ऐसी बीती वित्त वर्ष 24 की आखिरी तिमाही!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago