होम / ऑटोमोबाइल / फेस्टिव सीजन में महंगाई भूल लोगों ने जमकर खरीदी गाड़ियां, ये कंपनी रही फेवरेट

फेस्टिव सीजन में महंगाई भूल लोगों ने जमकर खरीदी गाड़ियां, ये कंपनी रही फेवरेट

एक रिपोर्ट बताती है कि फेस्टिव सीजन में लगभग सभी कंपनियों की गाड़ियों की बिक्री में तेजी दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई भले ही सबसे बड़ा मुद्दा हो, लेकिन जब बात फेस्टिवल सेलिब्रेट करने की अति है, तो लोग दिल खोलकर खर्चा करते हैं. अक्टूबर में गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. एक रिपोर्ट बताती है कि फेस्टिव सीजन में लगभग सभी कंपनियों की गाड़ियों की बिक्री में तेजी दर्ज की गई. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की अक्टूबर में कुल बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 1,67,520 यूनिट रही. जबकि कंपनी ने पिछले साल इस अवधि में 1,38,335 गाड़ियां बेची थीं. मारुति की मिनी सेगमेंट की कारों को भी लोगों ने पसंद किया है. इन कारों की बिक्री बढ़कर 24,936 यूनिट हो गई है. बता दें कि इस सेगमेंट में ऑल्टो और एस-प्रेसो आदि शामिल हैं. 

टाटा-महिंद्रा को भी फायदा
मारुति की सेलेरियो, बलेनो, डिजायर, स्विफ्ट, इग्निस और वैगनआर सहित कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में भी पिछले महीने उछाल आया है. यह 73,685 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 48,690 था. वहीं, टाटा मोटर्स ने अक्टूबर में 78,335 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 15 % ज्यादा है. 2021 अक्टूबर में कंपनी ने 67,829 कारें बेची थीं. इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी फेस्टिवल सीजन में फायदा हुआ. अक्टूबर में कंपनी की कारों की बिक्री 54.8 फीसदी बढ़कर 61,114 यूनिट रही. पिछले साल ये आंकड़ा 47,017 यूनिट था. कंपनी ने यूटिलिटी वीकल्स सेगमेंट में 32,226 और पैसेंजर सेगमेंट में 32,298 यूनिट बेचीं.

ये है निसान-MG का हाल 
निसान मोटर इंडिया के लिए भी फेस्टिवल सीजन अच्छा रहा. इस दौरान कंपनी की कुल थोक बिक्री 45 प्रतिशत बढ़कर 10,011 यूनिट हो गई. पिछले महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 3,061 गाड़ियां बेचीं और 6,950 का निर्यात किया. वहीं, कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड की कुल बिक्री भी 34 फीसदी बढ़कर 14,863 यूनिट रही. पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 11,079 गाड़ियों बेची थीं. MG मोटर इंडिया की बात करें, तो अक्टूबर 2022 में उसकी खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 4,367 यूनिट रही. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 2,863 गाड़ियां बेची थीं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स संभला, निफ्टी फिसला... आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, बाजार खुलने से पहले जानें अहम संकेत

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी50 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ.

26 minutes ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

5 minutes ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

17 minutes ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

15 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

17 hours ago