होम / ऑटोमोबाइल / टाटा की E-Car Punch को टक्कर देने आ रही हुंडई की ये नई कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 355 किमी

टाटा की E-Car Punch को टक्कर देने आ रही हुंडई की ये नई कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 355 किमी

हुंडई की नई इनस्टर EV ड्राइविंग रेंज और टेक्नोलॉजी में एक स्टैंडर्ड सेट करने के लिए तैयार है. कंपनी ने इस कार का टीजर भी लॉन्च कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, इस क्षेत्र में लगातार टाटा मोटर्स (Tata Motors) का दबदबा बरकरार है. ऐसे में अब हुंडई (Hyundai) टाटा पंच EV को टक्कर देने नई सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रही है. बता दें कि हुंडई ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर लॉन्च कर दिया है, तो चलिए जानते हैं आपको इस ई- कार में क्या खास फीचर्स मिलेंगे?

हुंडई की नई EV में मिलेंगे ये फीचर्स
हुंडई की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी हुंडई इनस्टर (Hyundai Inster) में एक यूनिक फेसिया दिया जाएगा. कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में अपकमिंग एसयूवी का बोनट, विंडस्क्रीन और ओवरऑल साइड सिल्हूट साफतौर पर देखा जा सकता है. वहीं, ईवी में चार्जिंग पोर्ट सामने की तरफ है, जो टाटा पंच ईवी में बीच में दिया गया था. इसके अलावा, हुंडई इनस्टर में नए पिक्सेल-स्टाइल क्वाड-एलिमेंट सर्कुलर LED DRL और पिक्सेल-स्टाइल 7-एलिमेंट एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी हैं. दूसरी ओर हुंडई इनस्टर के अलॉय व्हील यूनिक दिखते हैं. हुंडई इनस्टर में भी रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे क्रॉसओवर बिट्स होंगे.

ड्राइविंग रेंज और टेक्नोलॉजी में आगे
हुंडई के अनुसार, अपकमिंग हुंडई इनस्टर EV ड्राइविंग रेंज और टेक्नोलॉजी में भी एक स्टैंडर्ड सेट करने के लिए तैयार है. कंपनी का दावा है कि हुंडई इनस्टर EV एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 355 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी. हालांकि, कंपनी ने अब तक अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के बैटरी और मोटर स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है. 

इस कार से मुकाबला
भारत में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है. बता दें, भारत में होने वाली कुल इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में अकेले 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी टाटा मोटर्स की है. इसमें टाटा पंच EV, टाटा नेक्सन EV, टाटा टियागो EV और टाटा टिगोर EV सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग हुंडई इनस्टर EV का मुकाबला भारत में इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर एसयूवी टाटा पंच EV से होगा.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में लॉन्च हुआ Amul Ice Lounge, साल के अंत तक 100 आउटलेट खोलने का लक्ष्य


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

2 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

11 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

22 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago