✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hyundai की बड़ी तैयारी: भारत में लॉन्च होगा Genesis लग्जरी ब्रांड, जानें पूरी डिटेल

Hyundai की बड़ी तैयारी: भारत में लॉन्च होगा Genesis लग्जरी ब्रांड, जानें पूरी डिटेल

Genesis ब्रांड की भारत में एंट्री Hyundai के लिए एक बड़ा कदम होगा, खासकर उस समय जब लग्जरी कार बाजार में तेजी देखी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता Hyundai भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी ब्रांड Genesis को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में इसका संकेत दिया है. अगर Genesis को भारतीय ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो यह भारतीय लग्जरी कार बाजार में Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर दे सकती है. तो आइए जानते हैं आखिर कंपनी ने इस लग्जरूी ब्रांड को लेकर और क्या जानकारी साझा की है?

जल्द दिखेंगी लग्जरी कारें भारतीय सड़कों पर

Hyundai की रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर Genesis ब्रांड की कारें नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस ब्रांड को भारत में पेश करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. Genesis को एक प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट के तौर पर उतारा जाएगा, जिसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी, यूनिक डिजाइन और एक्सक्लूसिव ओनरशिप एक्सपीरियंस होगा.

2015 में लॉन्च हुआ था Genesis ब्रांड

Genesis ब्रांड की शुरुआत 2015 में की गई थी. यह Hyundai का लग्जरी डिवीजन है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही एक्टिव है. भारत में भी इस ब्रांड के कुछ मॉडल Auto Expo 2016 में प्रदर्शित किए जा चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस ब्रांड के तहत GV80 Coupe, GV80 और GV70 जैसी SUV सबसे पहले लॉन्च की जा सकती हैं.

कंपनी के फुल टाइम डायरेक्टर और सीओओ तरुण गर्ग ने बताया कि Genesis को भारत में उसी तरह से पेश किया जाएगा, जैसे Toyota ने अपना लग्जरी ब्रांड Lexus लॉन्च किया था. इस ब्रांड के साथ Hyundai भारतीय ग्राहकों को कटिंग-एज डिजाइन, इनोवेशन और लग्जरी अनुभव देने की योजना बना रही है.

2030 तक 26 नए मॉडल्स लाने की योजना

Hyundai पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि वह वित्त वर्ष 2030 तक 26 नए मॉडल्स भारतीय बाजार में उतारेगी. इनमें से 6 बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEVs) और 20 ICE (Internal Combustion Engine) मॉडल्स होंगे. इसके अलावा कंपनी का एक नया उत्पादन संयंत्र भी FY26 तक शुरू होने वाला है, जो इसकी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है.

FY24-25 में किए गए 20 बड़े अपडेट्स

Hyundai ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने मौजूदा मॉडल रेंज में 20 अहम बदलाव किए हैं. इनमें शामिल हैं:

- Hyundai EXTER में डुअल सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी.
- Venue में सनरूफ एडिशन लॉन्च.
- Aura में eCNG एंट्री लेवल वेरिएंट.
- Alcazar का फेसलिफ्ट वर्जन और सबसे महत्वपूर्ण, CRETA का फेसलिफ्ट और इलेक्ट्रिक वर्जन का लॉन्च.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 days ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

12 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

12 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

14 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

12 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

14 hours ago