✕

होम / ऑटोमोबाइल / आपको दीवाना बनाने नए रूप में आई Hyundai Alcazar, जानें इसके बारे में सबकुछ 

आपको दीवाना बनाने नए रूप में आई Hyundai Alcazar, जानें इसके बारे में सबकुछ 

हुंडई ने अपनी SUV Alcazar का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ मार्केट में उतारा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप कोई बड़ी फैमिली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Hyundai Alcazar के फेसलिफ्ट वर्जन पर भी विचार कर सकते हैं. दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई ने तमाम खूबियों के साथ अल्कज़ार को नए रूप में पेश किया है. इसके लुक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है. दमदार इंजन से लैस यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. 

इतनी है शुरुआती कीमत
सबसे पहले बात करते हैं न्यू Hyundai Alcazar की कीमत की. कंपनी ने पेट्रोल वैरिएंट के शुरुआती कीमत 14.99 लाख डीजल वैरिएंट की  15.99 लाख रुपए  (एक्स-शोरूम) तय की गई है. हुंडई का दावा है कि फेसलिफ्ट वर्जन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जो इसे पिछले मॉडल से ज्यादा बेहतर बनाते हैं. बता दें कि Alcazar को तकरीबन 3 साल पहले साल 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन ये गाड़ी उम्मीद अनुरूप सफल नहीं हो पाई.

पहले से ज्यादा आकर्षक
फेसलिफ्ट को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स में कंपनी ने बदलाव किए हैं. नई अल्कज़ार को Hyundai ने कुल चार ट्रिम्स में पेश किया है. इसे 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है. कंपनी ने Alcazar के फेसलिफ्ट म ऐसे कई बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक हो गई है. 

9 कलर में उपलब्ध
नई Alcazar में H-शेप के LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दिए गए हैं. इसके अलावा फ्रंट में वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल मौजूद है. बम्पर में एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक दिया गया है, जो एक सिल्वर ट्रिम से घिरा है. हालांकि, फेसलिफ्ट के साइज़ प्रोफाइल में पहले के मुकाबले खास बदलाव नहीं है. अल्काज़र फेसलिफ्ट कुल 9 एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है. 

पहले से बेहतर केबिन
Hyundai Alcazar में 10.25 इंच का डुअल स्क्रीन दिया गया है. नई अल्कज़ार का केबिन पहले के मुकाबले कुछ ज्यादा खास अहसास देता है. कंपनी ने कैप्टन सीटों के बीच में रखे गए फिक्स्ड सेंटर कंसोल को अब हटा दिया है. इससे सीटों के बीच अधिक जगह खाली हो गई है. सीटों के लिए अब अलग-अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं. खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से दूसरी पंक्ति से तीसरी पंक्ति में जा सकता है.

इंजन में है इतना दम 
इंजन की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. Petrol Engine 160hp की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हुंडई ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (ऑप्शनल) से जोड़ा है. जबकि 1.5 लीटर का डीजल इंजन 116hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है.  

इन फीचर्स से लैस
फेसलिफ्ट वर्जन में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), 6 एयरबैग,  वॉयस एक्टिवेटेट पैनोरमिक सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर ड्राइवर और पैसेंजर सीट, वायरलेस चार्जिंग पोर्ट, लैदर अपहोल्स्ट्री, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑन-बोर्ड नेविगेशन, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago