✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hyundai फैन्स को मिला तोहफा, आखिरकार Creta Facelift से उठ गया पर्दा!

Hyundai फैन्स को मिला तोहफा, आखिरकार Creta Facelift से उठ गया पर्दा!

SUV के नए वर्जन में विभिन्न कॉस्मेटिक बदलाव किये जायेंगे साथ ही कार में नए फीचर्स भी प्रदान किये जिनमें ADAS भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में कंपनी ने अपनी नई पेशकश क्रेटा फेसलिफ्ट (Creta Facelift) से पर्दा उठा दिया है और इस मिड-साइज SUV कार का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे थे. आपको बता दें कि भारतीय मार्केट में क्रेटा को काफी पसंद किया जाता है. कार निर्माता कंपनी ने क्रेटा फेसलिफ्ट को डिजाईन से संबंधित प्रमुख अपग्रेड, नए फीचर्स और एक नए इंजन के साथ मार्केट में उतारा है. 

हर 5 मिनट में एक Creta
वित्त वर्ष 2016 से लेकर अभी तक हुंडई मोटर (Hyundai Motor India) द्वारा बेची गई कुल कारों में से 21% हिस्सेदारी क्रेटा है और वित्त वर्ष 16 से लेकर अभी तक कंपनी द्वारा कुल 9 लाख क्रेटा (Creta) कारें बेची जा चुके हैं. वर्ष 2023 में मिड-साइज SUV सेगमेंट में क्रेटा की हिस्सेदारी 31% की है. हुंडई इंडिया के COO तरुण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 8 सालों में हर 5 मिनट में एक क्रेटा कार बेची गई है. आपको बता दें कि भारत में क्रेटा का मुकाबला सीधे तौर पर मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara), किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और टाटा कर्व (Tata Curvv) से है. 

विभिन्न वैरिएंट और कलर वैरिएंट
क्रेटा फेसलिफ्ट (Creta Facelift) कुल 7 वैरिएंट में उपलब्ध करवाई जाएगी. इनमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O). माना जा रहा है कि क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत 11 से 18 लाख के बीच ही रखी जायेगी. SUV के नए वर्जन में विभिन्न कॉस्मेटिक बदलाव किये जायेंगे. इसके साथ ही कार में नए फीचर्स भी प्रदान किये जिनमें ADAS भी शामिल है. क्रेटा को 6 मोनो टोन रंगों में उपलब्ध करवाया जाएगा और सिर्फ एक ड्यूल-टोन रंग विकल्प ही उपलब्ध होगा. ये कार रोबस्ट एमराल्ड पर्ल, फिएरी रेड, रेंजर खाकी, Abyss ब्लैक, एटलस वाइट और टाइटन ग्रे रंगों में उपलब्ध करवाई जायेगी. ड्यूल टोन रंगों में कार एटलस वाइट और ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध करवायी जाएगी. 

इंजन और माइलेज
2024 में रिलीज की गई क्रेटा में आपको तीन तरह के इंजन विकल्प मिलेंगे जिनमें 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल के साथ 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन प्रदान करवाया जाएगा. ये वही इंजन है जो आपको हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) में भी प्रदान करवाया जाता है. अगर ट्रांसमिशन की बात करें तो नई क्रेटा में आपको 6-स्पीड मैन्युअल, IVT, 7 स्पीड DCT और एक 6 स्पीड ऑटोमैटिक विकल्प भी प्रदान करवाया जाएगा. अगर माइलेज की बात करें तो पेट्रोल इंजन से आपको 17.4 किलोमीटर प्रति लीटर से 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर जितनी और डीजल इंजन से आपको 19.1 किलोमीटर प्रतिलीटर से लेकर 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर जितनी माइलेज मिल सकती है.
 

यह भी पढ़ें: Jyoti CNC की हुई लिस्टिंग, निवेशकों को मिला इतने प्रतिशत फायदा 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago