✕

होम / ऑटोमोबाइल / Honda की NX200 लॉन्च, 1.68 लाख की बाइक में एक से एक गजब फीचर्स, जानें सबकुछ

Honda की NX200 लॉन्च, 1.68 लाख की बाइक में एक से एक गजब फीचर्स, जानें सबकुछ

होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में एक और प्रीमियम एडवेंचर बाइक पेश की है, जो एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी नई एडवेंचर  मोटरसाइकिल NX200 लॉन्च की है. यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है जो रोमांचक सफर और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक बेहतरीन विकल्प तलाश रहे हैं. NX200 की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत करीब 1.75 लाख रुपये रखी गई है.

वेरिएंट और कलर ऑप्शन

NX200 को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है और यह तीन आकर्षक रंगों – एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, रेडिएंट रेड मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक में उपलब्ध है. इस बाइक को HMSI के रेड विंग और बिग विंग डीलरशिप नेटवर्क के जरिए पूरे भारत में खरीदा जा सकता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

NX200 में 184.4cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 8500 RPM पर 12.5 kW की पावर और 6000 RPM पर 15.7 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. यह OBD2B-अनुरूप इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो शहर की ड्राइविंग से लेकर हाईवे राइडिंग तक शानदार परफॉर्मेंस देता है. बेहतर पावर डिलीवरी और फ्यूल एफिशिएंसी के साथ यह इंजन हर इलाके में स्मूद एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है.

डिज़ाइन और स्टाइलिंग

नई NX200 का डिज़ाइन होंडा की मशहूर NX500 से प्रेरित है, जिससे इसे दमदार एडवेंचर बाइक का लुक मिलता है. मस्कुलर फ्यूल टैंक और आकर्षक ग्राफिक्स बाइक को एक बोल्ड अपील देते हैं. इसमें ऑल-एलईडी हेडलैंप, स्लीक एलईडी विंकर्स और एक्स-शेप एलईडी टेललाइट दी गई है, जो सड़क पर इसकी मौजूदगी को और खास बनाती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

NX200 को एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई-टेक फीचर्स से लैस किया गया है, जो राइडर की सुविधा और सेफ्टी को बेहतर बनाते हैं…

• 4.2-इंच फुल-डिजिटल TFT डिस्प्ले: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Honda RoadSync ऐप को सपोर्ट करता है, जिससे राइडर्स को नेविगेशन, कॉल नोटिफिकेशन और SMS अलर्ट मिलते हैं.
• USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट: चलते-फिरते डिवाइस चार्ज करने की सुविधा.
• होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC): विभिन्न सड़क स्थितियों में रियर-व्हील ट्रैक्शन को ऑप्टिमाइज़ करता है.
• असिस्ट और स्लिपर क्लच: आसान गियर शिफ्टिंग और आक्रामक डाउनशिफ्टिंग के दौरान रियर-व्हील लॉक को रोकने के लिए.
• डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम): बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और राइडर का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago