✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में लॉन्च Honda Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition, जानें कीमत

भारत में लॉन्च Honda Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition, जानें कीमत

होंडा ने भारत में अपनी आइकॉनिक और सुपर-लक्जरी टूरर बाइक Gold Wing Tour के 50वें एनिवर्सरी एडिशन को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹39.90 लाख है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Honda Gold Wing की शुरुआत साल 1975 में हुई थी और अब यह बाइक अपने 50 साल पूरे कर रही है. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने Honda Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition को पेश किया है. इस एडिशन में नया Bordeaux Red Metallic कलर स्कीम दी गई है, जो बाइक को एक रॉयल और प्रीमियम लुक देता है. टू-टोन फिनिश इसे और भी खास बनाता है. Honda Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition भारत में सिर्फ Honda BigWing डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएगी.

 

टेक्नोलॉजी और फीचर्स में टॉप क्लास

यह बाइक एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है. इसमें बेहतर क्वॉलिटी के स्पीकर्स दिए गए हैं, जो लॉन्ग राइड्स में म्यूजिक एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं. इसके अन्य प्रमुख फीचर्स में Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, बिल्ट-इन नेविगेशन सिस्टम, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, TFT डिजिटल डिस्प्ले जो स्टार्ट होते ही "1975 वेलकम मैसेज" दिखाती है और दो USB Type-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं.

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

इस गोल्ड विंग टूर एडिशन में 1,833cc का 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 124 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 7-स्पीड DCT (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों मोड में काम करता है.

बाइक में 4 अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं

1. Econ Mode : बेहतर माइलेज के लिए
2. Tour Mode : लंबी दूरी के आरामदायक सफर के लिए
3. Rain Mode : बारिश में सुरक्षित राइडिंग के लिए
4. Sport Mode : पावर और थ्रिल के शौकीनों के लिए

एक चलती-फिरती लक्ज़री मशीन

यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक चलते-फिरते लक्ज़री अनुभव की तरह है. अगर आप पावर, कम्फर्ट और क्लास के दीवाने हैं और आपका बजट ₹40 लाख तक है, तो Honda की यह पेशकश आपके लिए एक परफेक्ट स्टेटमेंट हो सकती है.

इतनी है कीमत

Honda Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition न सिर्फ एक बाइक, बल्कि एक लग्ज़री टूरिंग एक्सपीरियंस है. इसकी प्रीमियम डिज़ाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी, और दमदार परफॉर्मेंस इसे भारत में मौजूद हाई-एंड मोटरसाइकिल्स में एक अलग पहचान देती है. ₹40 लाख की कीमत के साथ यह बाइक उन राइडर्स के लिए है जो कंफर्ट, स्टाइल और पावर में कोई समझौता नहीं करना चाहते. यदि आप एक प्रीमियम और एक्सक्लूसिव टूरर की तलाश में हैं, तो यह बाइक आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 days ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

11 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

10 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

11 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

12 hours ago