✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में Honda Amaze हो गई लॉन्‍च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इतनी है कीमत

भारत में Honda Amaze हो गई लॉन्‍च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इतनी है कीमत

Honda की ओर से भारत में नई जेनरेशन अमेज 2024 को लॉन्‍च कर दिया गया है. भारत में इस कार का मुकाबला Maruti Dzire 2024, Tata Tigor, Hyundai Aura जैसी कारों से होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जापानी वाहन निर्माता होंडा कार इंडिया (Honda Car India ) ने भारतीय बाजार में नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 को लॉन्‍च कर दिया है. इसमें कंपनी की ओर से कई बड़े बदलाव किए गए हैं. गाड़ी का डिजाइन पुरानी जेनरेशन के मुकाबले पूरी तरह से बदल गया है, जिसके बाद यह देखने में काफी बेहतर हो गई है. तो आइए जानते हैं नई जेनरेशन होंडा अमेज में क्या फीचर्स हैं और इसकी कीमत कितनी है?

मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है. इसमें एलईडी बाय प्रोजेक्‍टर हेडलाइट्स, 15 इंच के टायर, फ्लोटिंग टचस्‍क्रीन, सात इंच टीएफटी टचस्‍क्रीन सेमी डिजिटल स्‍पीडोमीटर, डिजिटल एसी के साथ टॉगल स्विच, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. होंडा की ओर से अमेज 2024 के साथ Subscription को फ्री में दिया जा रहा है. कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस सब्‍सक्रिप्‍शन को पांच साल तक उपलब्‍ध करवाया जाएगा. इसमें 37 से ज्‍यादा फीचर्स को दिया जाएगा, जिसे स्‍मार्टवाच कनेक्टिविटी के साथ एक्‍सेस किया जा सकेगा.

मिलेगी बेहतरीन सुरक्षा
होंडा अमेज 2024 में कंपनी की ओर से काफी बेहतरीन सुरक्षा को गाड़ी में ऑफर किया गया है. इसमें कार लोकेशन, जियो फेंस अलर्ट, ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन, ड्राइव व्‍यू रिकॉर्डर, स्‍टोलन व्‍हीकल ट्रैकिंग, स्‍पीडिंग अलर्ट, अनऑथराइज्‍ड एक्‍सेस अलर्ट जैसे 28 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें Level-2 ADAS को भी ऑफर (ADAS in Honda Amaze) किया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिया गया है. इसके साथ ही इसमें छह एयरबैग, थ्री पाइंट सीटबेल्‍ट, वीएसए, ईएलआर, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, एचएसए, ईबीडी, एबीएस, ईएसएस, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया गया है.

दमदार इंजन
होंडा की ओर से नई जेनरेशन अमेज 2024 में 1.2 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है, जिससे इसे 90 पीएस की पावर और 110 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा. होंडा की ओर से अमेज 2024 में दो ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए जाएंगे. इसमें मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन होगा. मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी. होंडा ने अमेज 2024 को अधिकतम 10 साल तक की वारंटी के साथ लॉन्‍च किया है. स्‍टैंडर्ड वारंटी को तीन साल तक दिया जाएगा, जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है. 

इतनी होगी कीमत

होंडा अमेज 2024 को कंपनी की ओर से V, VX और ZX वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है. इसकी शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत आठ लाख रुपये रखी गई है. इसके मिड वेरिएंट को 9.10 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. होंडा अमेज 2024 के ZX वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया गया है. बता दें, भारतीय बाजार में Honda Amaze 2024 को Compact Sedan Car सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है. इस सेगमेंट में Maruti Dzire 2024, Tata Tigor, Hyundai Aura जैसी कारों को ऑफर किया जाता है. ऐसे में इन तीन कारों से ही होंडा की नई अमेज 2024 का सीधा मुकाबला होगा.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

50 minutes ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

1 hour ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 hour ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago