✕

होम / ऑटोमोबाइल / डेट हो गई फाइनल, इस दिन आ रहा है Honda का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर!

डेट हो गई फाइनल, इस दिन आ रहा है Honda का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर!

ऑटो कंपनी होंडा अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है. इस मार्केट में फिलहाल ओला का दबदबा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक वाहनों, खासकर टू-व्हीलर्स की मांग में बीते कुछ समय से काफी तेजी देखने को मिल रही है. इस तेजी को भुनाने के लिए होंडा (Honda) भी भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की तैयारी कर रही है.  एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 27 नवंबर को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपने स्कूटर (Honda Electric Scooter) का नया टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर इसके कुछ खास एलिमेंट और टॉप फीचर्स का अंदाजा हो जाता है. 

आकर्षक है स्कूटर
टीजर से पता चलता है Honda का ये स्कूटर काफी आकर्षक है.  टीजर में स्कूटर का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर रिवील हुआ है, जो काफी आकर्षक नजर आता है क्योंकि यह पूरी तरह से TFT क्लस्टर है. इस यूनिट की मदद से आप ई-स्कूटर की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उसकी रेंज, राइडिंग मोड, समय, बैटरी परसेंटेज, कंजप्शन आदि को मॉनिटर कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 100 किमी से ज्यादा की रेंज देगा. 

कितनी होगी कीमत?
स्पोर्ट्स मोड में यह ई -स्कूटर 80 किमी से 85 किमी के बीच की अधिकतम रेंज प्रदान कर सकता है. स्कूटर के बारे में कंपनी ने कुछ खास नहीं बताया है, लेकिन कुछ रिपोर्टों का दावा है कि इस स्कूटर के  दोनों सिरों पर फुल LED देखने को मिलेगी. साथ ही इसके लोअर वेरिएंट में हेडलाइट और टेललाइट के लिए LCD सेटअप मिल सकता है. स्कूटर के  रियर में सिंगल शॉक एब्जॉर्बर मिलने की उम्मीद है. वहीं ब्रेक की बात करें तो कंपनी स्कूटर को रियर सेक्शन के लिए ड्रम सेटअप दे सकती है. इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अनुमान है कि इसकी प्राइज रेंज एक से एक लाख 20 हजार के बीच हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago