✕

होम / ऑटोमोबाइल / जूपिटर, एक्टिवा को टक्कर देने आ रहा हीरो का ये नया स्कूटर, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

जूपिटर, एक्टिवा को टक्कर देने आ रहा हीरो का ये नया स्कूटर, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

एक्टिवा, जुपिटर, एक्सेस को टक्कर देने  के लिए हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही एक नया स्कूटर लॉन्च से करने जा रहा है. ये स्कूटर 2023 में लॉन्च हुए हीरो डेस्टिनी 125 का अपडेटेड मॉडल होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हीरो मोटकॉर्प (Hero MotoCorp) देश की नंबर 1 बाइक स्प्लेंडर का प्रोडक्शन करता है. एक ओर कंपनी बाइक सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं, स्कूटर सेगमेंट में उतनी ही कमजोर है, इस सेगमेंट में होंडा (Honda) , टीवीएस (TVS) और सुजुकी (Suzuki) का दबदबा बरकराक है. ऐसे में अब हीरो अपने डेस्टिनी 125 (Destiny 125) स्कूटर का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. स्कूटर की लॉन्च से पहले इसके ऑनलाइन फोटो भी लीक हो गए हैं. तो आइए जानते हैं कंपनी ने इसमें क्या बदलाव किया है? 

डिजाइन में मिलेंगे कई बदलाव
जानकारी के अनुसार कंपनी इस नए अपडेटेड डेस्टिनी 125 मॉडल से स्कूटर सेगमेंट में अपनी पोजीशन को मजबूत करना चाहती है. ऐसे में कंपनी ने अपडेटेड स्कूटर में डिजाइन से लेकर दूसरे फीचर्स में भी बदलाव किए हैं. 2024 हीरो डेस्टिनी 125 में दोबारा डिजाइन किया गया बॉडीवर्क मिलेगा, जिसमें बड़े ट्राएंगुलर टर्न इंडिकेटर्स को छोटे LED से बदल दिया गया है, जो एक नए कॉपर के ट्रिम पीस के अंदर फिक्स किए गए हैं. 

नया कलर भी मिलेगा
इसमें कॉपर हाइलाइट्स मिरर, साइड पैनल और टेललाइट्स मिलेंगी. एक LED हेडलैंप, पिलियन बैकरेस्ट के साथ एक रियर ग्रैबरेल, एलॉय व्हील और एग्जॉस्ट के लिए एक सिल्वर हीट शील्ड दी गई है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलता रहेगा. साथ ही इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलने की संभावना है. इस स्कूटर में ब्लैक पर्ल कलर ऑप्शन भी जोड़ा जा सकता है. 


इंजन में नहीं होगा बदलाव
नए डेस्टिनी में मौजूदा मॉडल के समान ही 124.6cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है. यह 7,000rpm पर 9bhp की पावर और 5,500rpm पर 10.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे ट्रांसमिशन के लिए CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. भारतीय बाजार में इस अपडेटेड स्कूटर का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, सुजुकी एक्सेस, TVS जुपिटर से होगा. 

ये होगी कीमत
2023 में लॉन्च हुए हीरो डेस्टिनी 125 की एक्स शोरूम कीमत 80 हजार रुपये है. वहीं इस नए अपडेटेड मॉडल की एक्स शोरूम कीमत इससे थोड़ी ज्यादा यानी 85 हजार रुपये तक हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें-परिजन के पास नहीं है बैंक अकाउंट, तो भी विदेश से भेज पाएंगे पैसे, जानें कैसे?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago