✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hero MotoCorp ने त्‍योहारी सीजन में तोड़ा पिछला रिकार्ड, बनाया नया कीर्तिमान 

Hero MotoCorp ने त्‍योहारी सीजन में तोड़ा पिछला रिकार्ड, बनाया नया कीर्तिमान 

हीरो की सेल में जो रिकॉर्ड बना है उसमें ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री का बड़ा योगदान देखने को मिला है. कंपनी आने वाले दिनों में भी यही उम्‍मीद कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल के फेस्टिवल सीजन से सभी को बड़ी उम्‍मीद थी. अब जबकि दिवाली जा चुकी है तो ऐसे में उसके नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं. हीरो मोटोकाॅप की ओर से इस त्‍योहारी सीजन में सेल के जो आंकड़े जारी किए गए हैं उन्‍होंने नया रिकॉर्ड बना दिया है. इन आंकड़ों के अनुसार कंपनी 32 दिनों के फेस्टिवल सीजन में 14 लाख गाडि़यां बेचने में कामयाब रही है. कंपनी इस त्‍योहारी सीजन में अब तक 19 प्रतिशत ज्‍यादा गाडि़यां बेचने में कामयाब रही है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ?
त्‍योहारी सीजन में कंपनी के सेल के इन आंकड़ों पर अपनी बात रखते हुए कंपनी के सीईओ निरंजन गुप्‍ता ने कहा कि हम इस त्योहारी बिक्री से खुश हैं, और हमारे सभी ग्राहकों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ब्रैंड  हीरो में अपना भरोसा और विश्वास बनाए रखा है. हीरो ब्रैंड के हमारे मजबूत पोर्टफोलियो, वितरण के पैमाने और इस साल किए गए नए लॉन्च ने सभी भौगोलिक क्षेत्रों में इस वृद्धि को बढ़ाने में मदद की है. त्योहारी सीजन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्र फिर से विकास की ओर लौट रहे हैं. जो सामान्य रूप से देश और विशेष रूप से दोपहिया उद्योग के लिए अच्छा संकेत है. 

क्‍या बोले कंपनी के बिजनेस हेड? 
19 प्रतिशत ग्रोथ के आंकड़ों पर बोलते हुए हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर रंजीवजीत सिंह ने कहा, देश में एक बहुत पसंद किए जाने वाले और भरोसेमंद ब्रैंड के रूप में, हीरो मोटोकॉर्प अपने ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ लाने में गर्व महसूस करता है, और हम उस वादे पर खरे उतरे हैं. मध्य, उत्तर, दक्षिण और पूर्व क्षेत्रों में अच्छी दोहरे अंकों की वृद्धि के साथ, बाजारों में मजबूत ग्राहक आकर्षण के कारण रिकॉर्ड नंबर हासिल हुए हैं. प्रमुख शहरी केंद्रों में बहुत सकारात्मक भावनाओं के अलावा, ग्रामीण बाजारों में मजबूत ग्राहक मांग के कारण यह रिकॉर्ड खुदरा बिक्री हुई. इसने हमें शेष वित्तीय वर्ष के लिए स्थिर विकास पथ पर स्थापित कर दिया है.  

इतनी बढ़ी कंपनी की सेल 
बिक्री की सेल का आंकड़ा देखें तो पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 19 प्रतिशत वाहन ज्‍यादा बेचे हैं. वहीं 2019 में कंपनी इसी त्‍योहारी सीजन में 12.7 लाख दो पहिया बेचने में कामयाब रही थी. कंपनी ने इस त्‍योहारी सीजन के लिए कई तरह की तैयारियां भी की थी इनमें नए मॉडल लॉन्‍च करने से लेकर स्‍पेशल टू व्‍हीलर स्‍कीम शामिल थी.  कंपनी ने ग्रैंड गिफ्ट स्‍कीम भी शुरू की थी,जिसने ग्राहकों को काफी लुभाया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago