✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hero Motocorp और Harley Davidson ने आगे बढ़ाई साझेदारी, लेकर आएंगी एक नई बाइक

Hero Motocorp और Harley Davidson ने आगे बढ़ाई साझेदारी, लेकर आएंगी एक नई बाइक

हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने भारत में एंट्री लेने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी की थी. अब इस साझेदारी को हीरो मोटोकॉर्प ने और बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दिग्गज टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने हार्ले डेविडसन के साथ अपनी पार्टनरशिप को और एक्सटेंड कर दिया है. कंपनी ने बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान इस बात की जानकारी दी. बता दें कि अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने भारत में एंट्री लेने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी की थी. अब इस साझेदारी को हीरो मोटोकॉर्प ने और बढ़ा दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान बताया कि हार्ले डेविडसन के साथ पार्टनरशिप को एक्सटेंड कर दिया गया है. 

Harley Davidson X440 के नए वेरिएंट्स

कंपनी ने बताया कि हार्ले डेविडसन X440 के नए वेरिएंट्स बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होंगे. इसके लिए हीरो मोटोकॉर्प ने हार्ले डेविडसन के साथ पार्टनरशिप को एक्सटेंड करने का फैसला किया है. कंपनी ने BSE फाइलिंग के दौरान बताया कि नई मोटरसाइकिल को डेवलेप करने के लिए भी इस पार्टनरशिप को एक्सपेंड किया गया है.

3 वेरिएंट्स में आती है Harley Davidson X440

कंपनी ने इस बाइक को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया था. इसमें Denim, Vivid और S वेरिएंट शामिल है. बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपए है. बाइक में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. साथ में एलॉय व्हील्स और स्पॉक व्हील्स का सपोर्ट मिलता है. इस बाइक में 440 सीसी सिंगल सिलेंडर BS6 इंजन मिलता है. ये इंजन 27 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 38 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक एंट्री लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है. इसमें 13.5 लीटर की टैंक कैपिसिटी मिलती है.

कैसा है दोनों कंपनियों का मार्केट?

हीरो मोटो के प्रीमियम बाइक्स पोर्टफोलियो में विडा, हार्ले, मावरिक, करिज्मा, एक्सपल्स और एक्सट्रीम जैसे ब्रांड शामिल हैं. कंपनी पहले ही कह चुकी है कि वह 100 प्रीमिया स्टोर खोलने की योजना बना रही है. हीरो मोटोकॉर्प की वित्त वर्ष 2024 में बिक्री 37,455 करोड़ रुपये की रही. हार्ले डेविडसन का वित्त वर्ष 2023 का कारोबार 5.84 अरब डॉलर रहा. नवंबर में हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर व्हीकल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को 31.6% तक बढ़ाया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago