✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hero Karizma XMR210 लॉन्च, TFT स्क्रीन पर मिलेंगे कई कंट्रोल; जानिए कितन है कीमत

Hero Karizma XMR210 लॉन्च, TFT स्क्रीन पर मिलेंगे कई कंट्रोल; जानिए कितन है कीमत

हीरो ने करिज्मा XMR 210 के दो नए हाई-स्पेक वैरिएंट लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ और USD फोर्क जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक करिज्मा (Karizma) को नए अंदाज में दोबारा लॉन्च कर दिया है. 2025 Karizma XMR210 अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, एडवांस और पावरफुल हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के कम रखी गई है. इस बार कंपनी ने बाइक को तीन वेरिएंट्स – बेस, टॉप और कॉम्बैट एडिशन में पेश किया है. खास बात यह है कि कॉम्बैट एडिशन को पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था.

क्या है नया?

नई करिज्मा में सबसे बड़ा बदलाव है इसका 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और SMS/कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स से लैस है. यानी अब आप राइड के साथ टेक्नोलॉजी का मजा भी ले सकते हैं. टॉप वेरिएंट में गोल्डन इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और बेस वेरिएंट में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं. कॉम्बैट एडिशन में एक खास ग्लॉसी ग्रे कलर जोड़ा गया है जो इसे और प्रीमियम बनाता है.

परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

बात करें इंजन की तो इसमें वही दमदार 210cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 9250rpm पर 25.5PS की पावर और 7250rpm पर 20.4Nm का टॉर्क देता है. बाइक में पहले की तरह डुअल चैनल ABS, 300mm फ्रंट और 230mm रियर पेटल डिस्क ब्रेक का सेटअप दिया गया है. 17-इंच के अलॉय व्हील्स और वाइड टायर बाइक को स्पोर्टी लुक के साथ बेहतरीन ग्रिप भी देते हैं.

दिल जीत लेंगे लुक्स

डिजाइन की बात करें तो करिज्मा XMR210 में अब एक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ट्विन LED DRLs, स्प्लिट सीट, एडजस्टेबल विंडशील्ड और लाइटवेट क्लिप-ऑन हैंडलबार मिलते हैं. बाइक की फेयरिंग पर 'XMR' की बैजिंग भी दी गई है, जो इसे और अट्रैक्टिव बनाती है. हीरो की ये नई करिज्मा सीधे तौर पर Yamaha R15, Bajaj Pulsar 220F और TVS Apache RTR 200 4V को टक्कर देती है. माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये बाइक 32.8 kmpl तक का माइलेज देती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

15 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

12 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

12 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

15 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

16 hours ago