✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola Electric IPO: जानिये क्या बनाता है इस ऑफर को खास, कब शुरू होगा सब्सक्रिप्शन?

Ola Electric IPO: जानिये क्या बनाता है इस ऑफर को खास, कब शुरू होगा सब्सक्रिप्शन?

किसी भी भारतीय ऑटोमेकर कंपनी के द्वारा पिछले लगभग 20 सालों में कोई IPO जारी नहीं किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) में बहुत से दिलचस्प और नए IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) देखने को मिले हैं. अगर आप भी किसी नए IPO का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) जल्द ही अपना ऐतिहासिक IPO लेकर आने वाली है. आइये जानते हैं वह क्या कारक हैं जो इस IPO को ऐतिहासिक बनाते हैं. 

क्यों खास है Ola Electric का IPO?
दरअसल किसी भी भारतीय ऑटोमेकर कंपनी के द्वारा पिछले लगभाग 20 सालों में कोई IPO जारी नहीं किया गया है. इस वजह से ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का IPO काफी खास हो जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आखिरी बार किसी भी भारतीय ऑटो-एमक्र यानी वाहन निर्माता कंपनी के द्वारा साल 2003 में IPO जारी किया गया था उर यह IPO किसी और का नहीं बल्कि इस वक्त भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) का था. 

Ola इलेक्ट्रिक का IPO
ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि वित्त वर्ष 24 के खत्म होने से पहले ही ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अपना IPO लेकर आ सकती है. इसके साथ ही इन रिपोर्टों में यह दावा भी किया जा रहा था कि इस IPO के माध्यम से ओला इलेक्ट्रिक 5836 करोड़ रुपयों से लेकर 6670 करोड़ रुपयों जितनी राशि इकट्ठा कर सकती है. इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), बैंक ऑफ अमेरिका (Bank Of America), सिटी बैंक (Citibank) और गोल्डमैन साक्स (Goldman Sachs) जैसे जाने-माने नाम इस IPO पर काम करेंगे. 

कब शुरु होगी गीगाफैक्ट्री?
इस साल अक्टूबर में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने इक्विटी और डेब्ट के माध्यम से सफलतापूर्वक 3200 करोड़ रुपए इकट्ठा किये थे. इस फंडिंग के अधिकतर हिस्से का इस्तेमाल कंपनी द्वारा तमिलनाडु में मौजूद अपनी गीगाफैक्ट्री (Gigafactory) में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली एक इकाई और एक बैटरी इकाई लगाने के लिए किया जाएगा. आपको बता दें कि यह गीगाफैक्ट्री 2024 में काम करना शुरू कर सकती है और ओला इलेक्ट्रिक द्वारा वातावरण में मौजूद कार्बन को कम करने के लक्ष्य में यह कंपनी की मदद करेगी.
 

यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि एकदम से चर्चा में आ गए Zubin Karkaria और VFS Global?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago