✕

होम / ऑटोमोबाइल / कारों में 6 एयरबैग्स को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या एक अक्टूबर से लागू होगा नियम

कारों में 6 एयरबैग्स को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या एक अक्टूबर से लागू होगा नियम

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर 6 एयरबैग्स की डेडलाइन के बारे में बताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सरकार ने M1 सीरीज के वाहनों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. BW हिंदी ने कुछ दिन पहले ही बता दिया था कि सरकार डेडलाइन बढ़ा सकती है. पहले इसे एक अक्टूबर से लागू करना था, लेकिन कंपनियां इसके लिए तैयार नहीं थीं. इसके बाद से सरकार और कंपनियों के बीच बातचीत जारी थी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया है कि डेडलाइन बढ़ाकर 1 अक्टूबर 2023 कर दी गई है.

ट्वीट में कही ये बात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ी ऑटो इंडस्ट्री  की समस्या को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर कारों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर अब एक अक्टूबर 2023 से अमल किया जाएगा'. गौरतलब है कि कंपनियों का तर्क है कि 6 एयरबैग्स अनिवार्य करने से कॉस्ट काफी बढ़ जाएगी. 

सेफ्टी पर सरकार सख्त
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद सरकार रोड सेफ्टी को लेकर सख्त हो गई है. एक तरफ जहां पीछे बैठने वालों के लिए भी सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य किया गया है. वहीं, रियर सीट बेल्ट के लिए अलार्म की व्यवस्था करने का आदेश भी सरकार ने कार कंपनियों को दिया है. नितिन गडकरी कहते आए हैं कि रोड सेफ्टी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. वह एक इसी एक अक्टूबर से 6 एयरबैग्स अनिवार्य करना चाहते थे.

ज़्यादातर में 2 एयरबैग्स
अभी ज़्यादातर कारें केवल दो एयरबैग्स के साथ ही आती हैं. ऐसे में एक्सीडेंट के वक्त फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर्स की सेफ्टी तो काफी हद तक बनी रहती है, लेकिन पीछे बैठने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. साइरस मिस्त्री भी पिछली ही सीट पर बैठे थे. हालांकि, उनकी गाड़ी में पीछे भी एयरबैग्स थे, लेकिन चूंकि उन्होंने सीटबेल्ट नहीं लगाई थी इस वजह से वो समय पर नहीं खुल सके. सरकार चाहती है कि लोगों की सुरक्षा को तवज्जो देते हुए अभी कंपनियों को छह एयरबैग्स की व्यवस्था करनी चाहिए.   

क्या है M1 सीरीज
वाहनों को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया जाता है. इसमें M1 का मतलब है ऐसे यात्री वाहन, जिनमें ड्राइवर की सीट के अलावा अधिकतम 8 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो. इस साल जनवरी में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 8 लोगों की यात्री क्षमता वाली सभी कारों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य करने के लिए एक मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी थी. 14 जनवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1 अक्टूबर, 2022 के बाद निर्मित M1 सीरीज के वाहन में फ्रंट और रियर में कुल 6 एयरबैग्स होना अनिवार्य है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago