✕

होम / ऑटोमोबाइल / इन इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर सकती है सरकार, FAME-2 स्कीम में की थी चोरी

इन इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर सकती है सरकार, FAME-2 स्कीम में की थी चोरी

मंत्रालय ने 13 कंपनियों की छानबीन की, जिसमें से 6 कंपनियां FAME-2 के नियमों का उल्लंघन करती हुई पाई गईं. इसमें हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, बेनलिंग इंडिया एनर्जी आदि शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चर्र Hero Electric, Okinawa और BENLING INDIA को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ये तीनों ही कंपनियां गलत तरीके से FAME-2 सब्सिडी का बेनेफिट लेकर उसे वापस करने में विफल रही हैं, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों कंपनियों को सभी सरकारी स्कीम से ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. साल 2022 में, हैवी इंडस्ट्रीज़ को स्कीम के तहत कई शिकायतें मिली थीं. शिकायत में आरोप था कि कंपनियां स्थानीय सोर्सिंग आवश्यकताओं का उल्लंघन करके इलेक्ट्रिक वाहन बेच रहे थे.

6 कंपनियों ने किया था उल्लंघन

मंत्रालय ने 13 कंपनियों की छानबीन की, जिसमें से 6 कंपनियां FAME-2 के नियमों का उल्लंघन करती हुई पाई गईं. इसमें हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, बेनलिंग इंडिया एनर्जी और टेक्नोलॉजी, एमो मोबिलिटी, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिवॉल्ट मोटर्स शामिल हैं. लेकिन इन 6 कंपनियों में से एमो मोबिलिटी, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिवॉल्ट मोटर्स ने सब्सिडी की राशि को वापस कर दिया. इन कंपनियों ने ये राशि ब्याज के साथ वापस की. कुछ ही महीनों में इन कंपिनयों ने पैसा वापस कर दिया और इन कंपनियों को सरकार से क्लीन चिट मिल गई.

इन 3 कंपनियों ने इंसेंटिव्स वापस नहीं किए

वहीं दूसरी ओर हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक और बेनलिंग इंडिया ने इंसेंटिव्स वापस नहीं किए और परिणामस्वरूप उन्हें FAME-II योजना से उनका रजिस्ट्रेशन खत्म कर दिया गया. रजिस्ट्रेशन खत्म करने के बाद इन कंपनियों को सरकारी स्कीम के बेनेफिट से डीबार्ड करना था, जो हीरो इलेक्ट्रिक और बेनलिंग के लिए हो गया और ओकिनावा क्योंकि कोर्ट में मौजूद थी, इसलिए उसके साथ नहीं हुआ.

ब्लैकलिस्ट हो सकती हैं ये कंपनियां

सरकार एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अब अगला कदम इन तीनों कंपनियों को सरकारी स्कीम से ब्लैकलिस्ट करना है. ये अभी तक नहीं हुआ क्योंकि ये लंबी प्रोसेस है. बता दें कि हैवी इंडस्ट्रीज़ मिनिस्ट्री ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) को मार्च 2024 में लॉन्च किया था. ये 4 महीने के लिए ही लागू है. इस बजट 500 करोड़ रुपए है और ईवी को सब्सिडी देने के लिए तैयार की गई है.

क्या है FAME-II योजना?

योजना का मुख्य उद्देश्य हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों, दोपहिया और तिपहिया पर फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग आफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक वेहिकल्स इन इंडिया (FAME India I) योजना के तहत प्रोत्साहन करना है ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर ज़ोर दिया जा सके. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक आवश्यक चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करना. इतना ही नहीं, यह योजना पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की सुरक्षा के मुद्दे को दूर करने में भी मदद करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago