✕

होम / ऑटोमोबाइल / EV को घर-घर पहुंचाने की तैयारी, सरकार ने इस योजना को दी मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़

EV को घर-घर पहुंचाने की तैयारी, सरकार ने इस योजना को दी मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़

कैबिनेट ने भारी उद्योग मंत्रालय के पीएम ई-ड्राइव प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है जिसपर 2 सालों में 10,900 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में में पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) स्कीम को मंजूरी दे दी गई है.  इस स्कीम के तहत देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार 10,900 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस योजना के तहत ई-टूव्हीलर्स, ई-थ्रीव्हीलर्स, ई-एंबुलेंस, ई-ट्रक और दूसरे उभरते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए 3679 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी और इस स्कीम से 24.79 लाख ई-टूव्हीलर्स, 3.16 लाख ई-थ्रीव्हीलर्स और 14,028 ई-बस को सपोर्ट मिलेगा.

कैसे मिलेगी सब्सिडी?

कैबिनेट ने भारी उद्योग मंत्रालय के पीएम ई-ड्राइव  (PM Electric Drive Revolution in Innovative Vehicle Enhancement) प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है. और इस स्कीम पर अगले दो सालों में 10,900 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. भारी उद्योग मंत्रालय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बायर्स के लिए ई-वाउचर्स लेकर आ रही है जिससे स्कीम के तहत दी जा रही इंसेंटिव का लाभ उठाया जा सके. इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के समय, स्कीम से जुड़ी पोर्टल बायर के लिए आधार प्रमाणित ई-वाउचर जेनरेट करेगी. ईवी खरीदने वाले बायर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ई-वाउचर डाउलोड करने के लिए लिंक भेजा जाएगा. 

ई-वाउचर पर बायर के हस्ताक्षर करने के बाद उसे स्कीम के तहत इंसेंटिव का लाभ लेने के लिए डीलर्स के पास जमा करना होगा. डीलर्स के हस्ताक्षर के बाद उसे पीएम ई-ड्राइव पोर्टल पर अपलोड करना होगा. हस्ताक्षर किया गया वाउचर एसएमएस के जरिए बायर और डीलर को भेजा जाएगा. हस्ताक्षर किया हुआ ई-वाउचर ओईएम (OEM) के लिए स्कीम के तहत रिम्बर्समेंट क्लेम करने के लिए बेहद जरूरी है.   

ई-एंबुलेंस ई-बस और ई-ट्रक को बढ़ावा 

पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत ई-एंबुलेंस के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. स्टेट पब्लिक ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग द्वारा ई-बस प्रॉक्योर करने के लिए 4391 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. इस डिमांड को सीईएसएल द्वारा 40 लाख से ज्यादा आबादी वाले 9 शहरों में पूरा किया जाएगा जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु, पुणे और हैदरबाद शामिल है. ई-ट्रक को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.  

चार्जिंग इंफ्रा पर खर्च होगी मोटी रकम

पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी बल्कि चार्जिंग इंफ्रा को बेहतर करने के लिए भी बड़ा आमउंट खर्च किया जाएगा. इस स्कीम में इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के लिए 22,100 फास्ट चार्जर लगाए जाएंगे जिसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का खर्च करने की योजना है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के लिए 1,800 फास्ट चार्जर और इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 48,400 फास्ट चार्जर लगाने का प्रस्ताव दिया गया है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago