✕

होम / ऑटोमोबाइल / Elon Musk की बेकरारी देखकर सरकार भी दिखाएगी नरमी, Tesla की एंट्री लगभग तय!

Elon Musk की बेकरारी देखकर सरकार भी दिखाएगी नरमी, Tesla की एंट्री लगभग तय!

मीडिया रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सरकार टेस्ला के प्रपोजल में दिलचस्पी दिखा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेस्ला (Tesla) को भारत लाने की Elon Musk की बेकरारी को देखते हुए मोदी सरकार (Modi Government) कुछ नरमी दिखा सकती है. माना जा रहा है कि सरकार ऑटो कंपनियों को इम्पोर्ट टैक्स में छूट देने पर विचार कर रही है. टेस्ला ने भी सरकार से यही मांग की थी. यदि ऐसा होता है, तो Elon Musk की मुराद पूरी हो जाएगी, लेकिन इससे टाटा और महिंद्रा जैसी स्वदेशी कंपनियों के बाजार पर असर जरूर पड़ सकता है, क्योंकि उनके लिए प्रतियोगिता बढ़ जाएगी. 

नई EV पॉलिसी पर काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  मोदी सरकार एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर काम कर रही है. इसके तहत ऐसी ऑटो कंपनियों को इम्पोर्ट टैक्स में छूट दी जा सकती है, जो देश में कुछ मैन्युफैक्चरिंग करती हैं. नई नीति के तहत पूरी तरह विदेश में बनी कारों के आयात पर इम्पोर्ट ड्यूटी 100% से घटाकर 15% की जा सकती है. मौजूदा व्यवस्था के अनुसार 40,000 डॉलर से ज्यादा कीमत वाली कारों के आयात पर 100 प्रतिशत और बाकी कारों पर 70 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है. Tesla की बेस्ट सेलिंग कार Y है, जिसकी यूएस में कीमत 47,740 डॉलर है. यानी उसे भारत लाने के लिए Elon Musk को 100 के बजाए केवल 15% आयात टैक्स ही देना होगा.  

कीमत में आएगी गिरावट
रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सरकार टेस्ला के प्रपोजल में दिलचस्पी दिखा रही है. यदि सरकार नई पॉलिसी अमल में लाती है, तो इससे देश में विदेशों से इम्पोर्ट की गई EV कारों की कीमत में भारी गिरावट आना निश्चित है. इससे दूसरी विदेशी ऑटो कंपनियां के लिए भी भारत आना आसान हो जाएगा. मौजूदा समय में कई विदेशी कंपनियां अपनी EV कारों को इसलिए भारत नहीं ला रहीं, क्योंकि इम्पोर्ट टैक्स के चलते उनकी कारों की कीमत काफी ज्यादा हो जाएगी और इस वजह से उन्हें खरीदार नहीं मिलेंगे. बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, लेकिन हमारे यहां EV कारों की सेल महज 2 प्रतिशत है.  

Tesla ने दिया ये आश्वासन!
Elon Musk काफी लंबे समय से टेस्ला को भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने 2021 में भारत में एंट्री की कोशिश की थी, इलेक्ट्रिक कारों पर इम्पोर्ट टैक्स की दर से उनके पैर उखड़ गए. सरकार ने दो-टूक शब्दों में कहा था कि टेस्ला को पहले भारत में मैन्युफैक्चरिंग का वादा करना होगा, उसके बाद इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी पर विचार किया जाएगा. इसके बाद यह मामला लगभग अटक गया था, लेकिन इसी साल जून में Elon Musk की अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टेस्ला की भारत में एंट्री की बातें फिर शुरू हो गईं. बताया जा रहा है कि टेस्ला ने सरकार को आश्वासन दिया है कि 2030 तक भारत में उसकी फैक्ट्री पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू कर सकती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago