✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत के बढ़ते EV बाजार पर आया इस विदेशी कंपनी का दिल, लॉन्च करेगी पहला Scooter

भारत के बढ़ते EV बाजार पर आया इस विदेशी कंपनी का दिल, लॉन्च करेगी पहला Scooter

ताइवान की कंपनी गोगोरो भारत में अपना पहला EV स्कूटर लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसका नाम गोगोरो क्रॉसओवर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार (EV Market) लगातार बढ़ा होता जा रहा है. खासतौर पर टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियों ने अपने EV उतारे हैं. इसी कड़ी में अब एक ताइवान की कंपनी का नाम भी जुड़ने जा रहा है. गोगोरो (Gogoro) ने भारतीय बाजार को लेकर अपनी योजना का खुलासा कर दिया है. कंपनी अगले महीने यानी दिसंबर में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है. गोगोरो क्रॉसओवर (Gogoro Crossover) नाम का ये स्कूटर तमाम खूबियों से लैस है. इस स्कूटर का प्रोडक्शन औरंगाबाद स्थित एक प्लांट में शुरू हो चुका है.

इन कंपनियों से मिलाया हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Gogoro Crossover की बिक्री अगले साल यानी 2024 से शुरू हो सकती है. शुरुआत में कंपनी B2B पार्टनर्स की जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित रहेगी. इसके लिए गोगोरो ने Zomato और Swigy जैसी कंपनियों के साथ टाई-अप भी किया है. Gogoro ने महाराष्ट्र में 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 12,300 करोड़ रुपए) के निवेश की बात कही है. बता दें कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए Zomato जैसी कंपनियां EV के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही हैं. Zomato की दिल्ली और बेंगलुरु में होने वालीं हर पांच में से एक डिलीवरी EV बेस्ड है. इसलिए Gogoro को उम्मीद है कि वो B2B पार्टनर्स के जरिये ही मार्केट में अच्छी पकड़ बना लेगी. 

इसलिए खास है ये स्कूटर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें, तो इसके डिजाइन से पता चलता है कि ये एक बार में काफी सामान का बोझ उठाने में सक्षम है. गोगोरो क्रॉसओवर में कंपनी ने स्टील ट्यूबलर फ्रेम का इस्तेमाल किया है.  टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर के सस्पेंशन सेटअप वाले इस स्कूटर में 12 इंच के पहिए दिए हैं. स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 142 मिमी और वजन 126 किलोग्राम है. Gogoro Crossover की खास बात ये है कि इसमें दो बैटरी पैक दिए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की कैपेसिटी 1.6 kWh हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने भारत के लिए इसके पावरट्रेन का खुलासा अभी नहीं किया है.  

कंपनी ने बताया मिनी SUV
इस EV स्कूटर की टॉप स्पीड 60-65 किमी प्रति घंटा हो सकती है. फुल चार्ज करने पर ये 100 किमी तक की रेंज देगा. Gogoro Crossover के निर्माण में लोकल कॉम्पोनेंट इस्तेमाल किए जा रहे हैं, ताकि भारत में इनकी कीमत कम रखी जा सके. कंपनी का दावा है कि गोगोरो क्रॉसओवर एक मिनी SUV है, यानी ये स्कूटर हर तरह की सड़क सड़कों पर फर्राटा भरने में सक्षम है. इसके अलावा, ताइवान की कंपनी गोगोरो बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों के अपने नेटवर्क को बढ़ाने पर भी ध्यान केन्द्रित कर रही है. फिलहाल, कंपनी ने इसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ पार्टनरशिप की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago