✕

होम / ऑटोमोबाइल / कर लीजिए तैयारी, धमाल मचाने आ रही है महिंद्रा की नई XUV, इस दिन होगी लॉन्च

कर लीजिए तैयारी, धमाल मचाने आ रही है महिंद्रा की नई XUV, इस दिन होगी लॉन्च

महिंद्रा इस महीने एक बड़ा धमाका करने वाली है, कंपनी ने एक वीडियो टीजर शेयर कर पहली झलक दिखाई.नई महिंद्रा XUV का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन से होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Mahindra and Mahindra जल्द एक बड़ा धमाका करने वाली है, कंपनी ने अपनी अपकमिंग SUV के लिए वीडियो टीजर जारी किया है. महिंद्रा ने अपनी XUV300 फेसलिफ्ट का नाम का खुलासा कर दिया है और इसे XUV 3XO (उच्चारण XUV-three-ex-oh) नाम दिया गया है. यह XUV300 का नया अपडेटेड वर्जन है और इसमें महिंद्रा ने ढेर सारे अपडेट किए हैं, XUV 3XO का लुक भी पहले से अलग है और इसमें शार्प लुक के साथ नया फ्रंट एंड मिलेगा, साथ ही इसमें नई ग्रिल भी दी गई है. इसमें नए LED डीआरएल भी हैं. इसका बंपर भी बिल्कुल नया है. कुल मिलाकर, इसमें एक नया लुक मिलेगा जो अपडेटेड महिंद्रा एसयूवी डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ एडजस्टमेंट करता है.

नए फीचर्स होंगे शामिल

पहली झलक में XUV 3XO की नई रियर स्टाइलिंग भी दिखाई देती है, जिसमें पीछे की तरफ फुल वाइड लाइट बार और नया टेलगेट है. XUV400 के उलट नई XUV 3XO की लंबाई 4 मीटर से कम होगी. साथ ही इसमें डार्क ग्रे फिनिश के साथ नए अलॉय व्हील भी मिलेंगे. इसका इंटीरियर भी नया होगा जिसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन शामिल होगा. इसमें नई कनेक्टेड कार तकनीक फीचर्स जोड़े जाएंगे, लेकिन एक फीचर सेगमेंट में नया होगा, जो कि एक पैनोरमिक सनरूफ है. यह पहली बार होगा जब किसी सब4 मीटर एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा. 

ताइवान के भूकंप से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में हाहाकार, क्या महंगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान?

इंजन और पावर

रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में पावरट्रेन की बात करें तो मौजूदा लाइन-अप को ही आगे बढ़ाया जाएगा, इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन मिलने की उम्मीद है. ये दोंनो ही इंजन काफी अच्छे माने जाते हैं. जबकि एक मैनुअल और AMT के साथ-साथ अन्य पावरट्रेन विकल्प भी उपलब्ध होंगे. भारत में नई महिंद्रा XUV 3X0 का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन से होगा.

कब लॉन्च होगी ये कार?

इस वीडियो में तो फिलहाल कंपनी ने कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन की झलक और कार के नाम का ही खुलासा किया है. लेकिन इस कार को कब तक उतारा जाएगा, इस बात की ऑफिशियल जानकारी सामने आना अभी बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा की इस अपकमिंग एसयूवी को 29 अप्रैल 2024 को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago