✕

होम / ऑटोमोबाइल / Volkswagen से लेकर MG तक, अप्रैल में भारत में लॉन्च होंगी ये शानदार कारें!

Volkswagen से लेकर MG तक, अप्रैल में भारत में लॉन्च होंगी ये शानदार कारें!

अप्रैल में Volkswagen, KIA, SKODA, CITROEN और MG जैसी कंपनियों के नए मॉडल्स भारतीय बाजार में आने वाले हैं, जिनमें ग्राहकों को टॉप-टियर फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए, दरअसल, इस महीने यानी अप्रैल में कई प्रमुख ऑटो कंपनियां नए मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. ऐसे में आपको लिए ये महीना काफी रोमांचक हो सकता है. फॉक्सवैगन (Volkswagen), किआ (kia), स्कोडा (Skoda), सिट्रोन (Citroen) और एमजी (MG)  जैसी कंपनियां इस महीने अपनी नई गाड़ियां मार्केट में पेश कर सकती हैं. आपको बजट फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम और लग्जरी गाड़ियों तक, हर तरह के विकल्प मिल जाएंगे. तो चलिए, जानते हैं कि कौन सी नई गाड़ियां आ रही हैं और उनकी क्या खासियतें हैं?

1. Volkswagen Tiguan R Line -फॉक्सवैगन की यह नई एसयूवी, Tiguan R Line, 14 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है. इसमें 2 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 201bhp की पावर और 320Nm टॉर्क जेनरेट करेगा. इसके साथ 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 12.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा. इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये हो सकती है. 

2. 2025 Kia Carens फेसलिफ्ट मॉडल- किआ की MPV, Carens, का नया फेसलिफ्ट वर्जन अप्रैल में लॉन्च हो सकता है. इस नए मॉडल में किआ सायरस से इंस्पायर्ड फ्रंट डिजाइन मिलेगा. साथ ही, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ट्वीन डिजिटल डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं. तीन इंजन ऑप्शन्स- 1.5 लीटर नेचुरली एसपिरेटेड यूनिट, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल, और 1.5 लीटर डीजल – ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे.

3. Skoda Kodiaq- इसमें नया डिजाइन और इंजन मिलेगा,  स्कोडा की Kodiaq का नया वेरिएंट लॉन्च होने वाला है, जिसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 201bhp की पावर और 320Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा, और साथ ही नई फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, नए आउटसाइड रियरव्यू मिरर और 13 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे.

4. Citroen Basalt Dark Edition – कूपे एसयूवी का नया वेरिएंट-सिट्रोन कंपनी अपनी कूपे एसयूवी Basalt का डार्क एडिशन लॉन्च करने जा रही है. यह कार विशेष रूप से 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 109bhp पावर और 205Nm टॉर्क जेनरेट करेगी. यह एक स्पेशल एडिशन होगा, जिसे स्पोर्टी लुक और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है.

5. MG Cyberster – पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार-एमजी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, Cyberster, अप्रैल में लॉन्च हो सकती है. इसमें स्टैंडर्ड 20 इंच व्हील्स और बड़ा बॉनेट होगा. इसके इंटीरियर्स में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर, 7 इंच की दो स्क्रीन, 7 इंच टचस्क्रीन सेंटर कंसोल, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसी सुविधाएं होंगी. यह कार 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, और फुल चार्ज में 580 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इसके अलावा, इसमें ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी होंगी.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 minute ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

2 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

20 hours ago