✕

होम / ऑटोमोबाइल / धूम मचाने आ रही है Royal Enfield की Himalayan 452, जानें Bike के बारे में सबकुछ

धूम मचाने आ रही है Royal Enfield की Himalayan 452, जानें Bike के बारे में सबकुछ

रॉयल एनफील्ड अगले महीने अपनी नई बाइक Himalayan 452 को लॉन्च करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप बाइक के कद्रदान हैं और रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) आपके पसंदीदा ब्रैंड में से एक है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रॉयल एनफील्ड जल्द ही Himalayan 452 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च से पहले Himalayan 452 का एक टीजर जारी किया है. इस दमदार बाइक को कई मौके पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन अब कंपनी ने टीजर रिलीज करके साफ कर दिया है कि Himalayan 452 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है.   

पहले से ज्यादा बेहतर
अब तक सामने आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, Royal Enfield ने नई Himalayan 452 में कई बड़े अपडेट किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाते हैं. नई बाइक के फ्रंट मडगार्ड पर हिमालयन की ब्रैंडिंग है, जबकि फ्यूल टैंक, साइड पैनल और पीछे की तरफ हिमालय ग्राफिक्स हैं. इस नई बाइक के डिजाइन में भी आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. इसमें एक बीक फेंडर, हाई-सेट LED हैडलैंप, एक बड़ा फ्यूल टैंक मौजूद है. साथ ही यह बाइक स्प्लिट सीट्स के साथ आती है. Himalayan 452 में आगे और पीछे क्रमश: 21 इंच और 17-इंच के व्हील मिलेगा. 

दोगुना हो जाएगा मजा
ऑफरोडिंग के मजे को दोगुना बनाने के लिए Royal Enfield ने अपनी इस नई बाइक में कुछ बेहतरीन फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनकी पूरी जानकारी आधिकारिक लॉन्च पर ही मिल सकेगी. बताया जा रहा है कि इस बाइक में बिल्कुल नया 451.65cc की क्षमता वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो 39.45 BHP की पावर जनरेट करेगा. नई हिमालयन 452 की लंबाई करीब 2,245 मिमी, चौड़ाई 852 मिमी और उंचाई 1315 मिमी रहने वाली है. जिसका मतलब है कि ये पिछले मॉडल की तुलना में कुछ बड़ी होगी. इसका व्हीलबेस 1510 मिमी और वजन तकरीबन 394 किलोग्राम हो सकता है.

कितनी होगी कीमत?
इस बाइक को अगले महीने 7 तारीख को लॉन्च किया जाएगा. वैसे, कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि 2.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में पेश किया जा सकता है. बाजार में Himalayan 452 का मुकाबला मुख्य रूप से KTM 390 एडवेंचर, BMW G 310 GS और Yezdi एडवेंचर के साथ होगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago