✕

होम / ऑटोमोबाइल / Foxconn ने एक बार फिर किया भारत का रुख, जानिए इस बार क्या है खास?

Foxconn ने एक बार फिर किया भारत का रुख, जानिए इस बार क्या है खास?

MIH फिलहाल Foxconn या फिर किसी अन्य कंपनी के साथ मिलकर एक नया तीन सीटर इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

iPhone के पार्ट्स बनाने वाली ताईवानी कंपनी Foxconn एक के बाद एक भारत में बड़ी इन्वेस्टमेंट कर रही है. अब Foxconn ने एक बार फिर भारत का रुख किया है और इस बार कंपनी छोटे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बनाने के लिए भारत में फैक्टरी लगाने पर विचार कर रही है. हालांकि कंपनी भारत के साथ-साथ इस वक्त थाईलैंड को भी एक विकल्प के रूप में तलाश रही है.

भारत में बनेगी MIH की इलेक्ट्रिक कार?
दरअसल Foxconn इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म को विकसित करने के बारे में विचार कर रही है और इसके लिए फिलहाल कंपनी भारत और थाईलैंड को प्रमुख विकल्पों के रूप में देख रही है. Foxconn की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली यूनिट को MIH (Mobility in Harmony) के नाम से जाना जाता है. MIH फिलहाल Foxconn या फिर किसी अन्य कंपनी के साथ मिलकर एक नया तीन सीटर इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि बैटरी पर आधारित इस इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 20,000 डॉलर्स से भी कम होगी और यह इलेक्ट्रिक वाहन प्रमुख रूप से कॉर्पोरेट डिलीवरी के काम आएगा. 

कंपनियों से जारी है बातचीत
MIH के CEO, Jack Cheng ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दिसंबर के दौरान आयोजित होने वाले जापान के सबसे बड़े ऑटो ट्रेड में कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन से पर्दा उठाएगी. अपने इलेक्ट्रिक वाहन से पर्दा उठाने से पहले ही MIH ने कार किराए पर देने वाली कंपनियों, कोरियर कंपनियों और डिपार्टमेंटल स्टोर्स से बातचीत शुरू कर दी है. फिलहाल Jack ने कंपनियों के नाम तो नहीं बताए लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया है कि उनकी इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10,000 डॉलर्स से लेकर 20,000 डॉलर्स के बीच ही होगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस कार के निर्माण के लिए वह प्रमुख रूप से भारत और थाईलैंड का ही रुख कर रहे हैं.

Foxconn का लक्ष्य
बातचीत के दौरान आगे Jack ने कहा कि वह एक और शंघाई शहर बना रहे हैं और यह शहर शायद भारत में ही बनाया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर Foxconn के प्लांट में कार निर्माण होता है तो अच्छा है कि पैरेंट कंपनी के प्लांट में ही कारों का निर्माण होगा और अगर भारत को कोई क्षेत्रीय प्लांट ज्यादा बेहतर है तो हम भारतीय प्लांट को मौका देंगे. फिलहाल Foxconn बहुत ही कम संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करती है और कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2025 तक ग्लोबल मार्केट में 5% की हिस्सेदारी को प्राप्त कर सके. 
 

यह भी पढ़ें: UFO Moviez ने पहले क्‍वॉर्टर में दर्ज किया रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago