✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ford में 3000 लोगों की छंटनी, EV की होड़ में कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Ford में 3000 लोगों की छंटनी, EV की होड़ में कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

300 लोगों की छंटनी में व्हाइट कॉलर और कॉन्ट्रैक्ट दोनों तरह के कर्मचारी शामिल हैं. Ford ने इस छंटनी की पुष्टि खुद की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Electric Vehicle is future, आजकल हर बड़ी और छोटी ऑटो कंपनी इलेक्ट्रिक कार की रेस में शामिल हो चुकी है. इसके लिए वो कठोर से कठोर कदम उठाने से भी नहीं हिचक रही हैं. अमेरिका की दिग्गज ऑटो कंपनी Ford ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपना अगल लक्ष्य बना लिया है, और इसी सपने को पूरा करने के लिए वो 3000 लोगों की छंटनी करने जा रहा है. 

Ford में 3000 लोगों की छंटनी 
300 लोगों की छंटनी में व्हाइट कॉलर और कॉन्ट्रैक्ट दोनों तरह के कर्मचारी शामिल हैं. Ford ने इस छंटनी की पुष्टि खुद की है. 2000 लोग सैलरीड पोजीशन वाले हैं और बाकी 1000 लोग कॉन्ट्रैक्ट वाले हैं जिन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है. किन कर्मचारियों को निकाला जाएगा उन्हें ये जानकारी इस हफ्ते के बाद दी जाएगी, 1 सितंबर से उन्हें काम पर आने की जरूरत नहीं होगी. 

क्यों हो रही है छंटनी 
दरअसल Ford अब पारंपरिक इंटरनल कंबशन (ICE) इंजन यानी पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों से इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर शिफ्ट कर रहा है. Ford की कहना है कि वो साल 2026 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन पर $50 बिलियन खर्च करेगी, कंपनी का लक्ष्य 20 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने का है. कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लक्ष्य को पूरा करने के लिए साल 2026 तक अपनी सालाना लागत में $3 बिलियन तक की कमी लाएगी, ताकि वो 10 प्री-टैक्स प्रॉफिट मार्जिन के लक्ष्य को हासिल कर सके, जो कि पिछले साल 7.3 परसेंट था.  

Ford के CEO की चिट्ठी
Ford के CEO जिम फ़ार्ले और कार्यकारी अध्यक्ष बिल फोर्ड ने पहली बार रिपोर्ट किए गए फोर्ड कर्मचारियों को एक संदेश में लिखा, "इस भविष्य के निर्माण के लिए लगभग एक सदी से भी अधिक समय से हमारे द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी पहलुओं को बदलने की आवश्यकता है. "इसके लिए फोकस, स्पष्टता और गति की आवश्यकता है, और जैसा कि हमने हाल के महीनों में चर्चा की है, इसका मतलब है संसाधनों को फिर से नियोजित करना और हमारी लागत संरचना को बेहतर करना. जो पारंपरिक और नए प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अप्रतिस्पर्धी है."

CEO ने पहले ही छंटनी के संकेत दिए थे
दरअसल, Ford का लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों से अपनी वैश्विक बिक्री का आधा उत्पादन करना है. इस कदम की उम्मीद कुछ समय से की जा रही थी. एक महीने पहले एनालिस्ट्स के साथ दूसरी तिमाही की आय पर चर्चा करते हुए, फ़ार्ले ने आने वाली छंटनी की रिपोर्ट की पुष्टि की. फार्ले ने तब कहा था कि हमारे पास कुछ जगहों पर बहुत सारे लोग हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, और हमारे पास ऐसे कौशल हैं जो अब काम नहीं करते हैं. हमारे पास ऐसी नौकरियां हैं जिन्हें बदलने की जरूरत है. फार्ले ने माना कि Ford की लागत दूसरी ऑटो कंपनियों के मुकाबले में कहीं नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि कटौती केवल लागत कम करने की कोशिश नहीं है, बल्कि कंपनी पर फिर से ध्यान केंद्रित करना है.

छंटनी में Ford अकेला नहीं 
Tesla ने लागत को ध्यान में रखते हुए अपने सैलरीड कर्मचारियों की 10 परसेंट सैलरी काटने का ऐलान किया है. क्योंकि उसने ऑस्टिन, टेक्सास और बर्लिन में दो नए कारखानों में उत्पादन बढ़ाने के लिए श्रमिकों को जोड़ा है. CEO Elon Musk ने कहा कि कटौती जरूरी है क्योंकि "हम सैलरीड पक्ष में बहुत तेजी से बढ़े हैं और हम कुछ क्षेत्रों में कुछ कम तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, इसलिए इसके लिए सैलरीड वर्कफोर्स में कटौती की जरूरत है. 

VIDEO: PVR-INOX का विलय सिनेमा देखने वालों पर पड़ेगा भारी! CCI पहुंचा मामला

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago