✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में दिखी Ligier Mini EV की पहली झलक, एक लाख रुपये में लॉन्च हो सकती है यह ई-कार

भारत में दिखी Ligier Mini EV की पहली झलक, एक लाख रुपये में लॉन्च हो सकती है यह ई-कार

भारतीय बाजार में जल्द ही फ्रेंच कंपनी Ligier अपनी Ligier Mini EV लॉन्च कर सकती है, जो एक लाख रुपये से सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) चलाने के शौकीन हैं और सस्ती ई-कार खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, आने वाले वर्षों में भारत बाजार में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की भरमार देखने को मिल सकती है. देश-विदेश की कंपनियां सस्ती ई-कारों के प्रोडक्शन में जुटी हैं. ऐसे में हाल में फ्रेंच कंपनी लिगियर (Ligier) द्वारा भारत में लिगियर मिनी ईवी (Ligier Mini EV) की टेस्टिंग से जुड़ीं खबरें सामने आईं है. जानकारी के अनुसार, भारत में यह मिनी कार 1 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकती है. यूरोपीय मॉडल पर आधारित इस 2 सीटर मिनी ईवी में अलग-अलग बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं, जिनकी सिंगल चार्ज पर रेंज 63 किलोमीटर से लेकर 192 किलोमीटर तक हो सकती है. तो आइए आपको इस कार के दमदार फीचर्स से लेकर डिजाइन तक की जानकारी देते हैं. 

काफी स्टाइलिश और अनोखा है डिजाइन
 
लिगियर मिनी ईवी के लुक और डिजाइन की बात करें तो इस छोटी इलेक्ट्रिक मोपेड का डिजाइन काफी अनोखा है. यह ईवी 2958 मिलीमीटर लंबी, 1499 मिलीमीटर चौड़ी और 1541 मिलीमीटर ऊंची है. यूरोपीय मॉडल पर बेस्ड इस ईवी में दो दरवाजे देखने को मिलेंगे और इसके अलॉय व्हील भी स्टाइलिश और आकर्षक हैं. व्हील का साइज 13 से 16 इंच के बीच हो सकता है. इसके फ्रंट में पतली ग्रिल के साथ ही राउंड हेडलैंप और पीछे की तरफ एक बड़ा ग्लास टेलगेट और राउंड एलईडी टेललैंप हैं. इसमें एलईडी डीआरएल भी हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. वहीं, साइड में व्हील आर्च और साइड बॉडी क्लैडिंग इसे रगेड लुक देते हैं. बता दें, भारत में इसकी लॉन्चिंग की कोई पुख्ता जानकारी अब तक नहीं आई है. आने वाले समय में कोई आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही पता चल पाएगा. 

मिलेंगे ये फीचर्स 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिगियर मिनी ईवी का इंटीरियर भी काफी शानदार है. इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, पावर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड ड्राइवर सीट और कॉर्नर एसी वेंट समेत काफी सारे और भी मॉडर्न फीचर्स होंगे. लिगियर मिनी ईवी को भारतीय बाजार में G.OOD, I.DEAL, E.PIC और R.EBEL जैसे 4 अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है और इनमें 4.14 kWh, 8.2 kWh और 12.42 kWh जैसे 3 बैटरी पैक ऑप्शंस मिल सकते हैं. वहीं, एक बार फुल चार्ज में ये 63 किलोमीटर, 123 किलोमीटर और 192 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होंगे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

18 hours ago