✕

होम / ऑटोमोबाइल / 2-व्हीलर्स की बिक्री की रफ्तार सुस्त, FADA की गुहार - हमारी भी सुन लो सरकार

2-व्हीलर्स की बिक्री की रफ्तार सुस्त, FADA की गुहार - हमारी भी सुन लो सरकार

FADA ने सरकार से GST को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी ने ऑटो सेक्टर (Auto Sector) को भी बुरी तरह प्रभावित किया था. कारों से लेकर टू-व्हीलर्स तक सभी तरह के वाहनों की बिक्री लगभग थम सी गई थी. जैसे-जैसे हालत बेहतर हुए, बाजार में तेजी दिखाई देने लगी. कारों के मार्केट ने अच्छी-खासी स्पीड पकड़ ली है, लेकिन मोटरसाइकिल और स्कूटर का बाजार अब भी पहले जैसी स्थिति में नहीं लौट पाया है. इसी तथ्य को आधार बनाते हुए फेडरेशन ऑफ ऑटोमोटिव डीलर्स एससेसिएशन (Federation of Automobile Dealers Associations - FADA) ने सरकार से GST की दर में कटौती की गुहार लगाई है.

अभी भी 20% पीछे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एससेसिएशन का कहना है कि मोटरसाइकिल और स्कूटरों की बिक्री अभी भी पहले के स्तर से करीब 20% पीछे है. लिहाजा हमने सरकार से GST की दर को 18 प्रतिशत करने की मांग की है. मौजूदा व्यवस्था के तहत 3500cc से कम की बाइक एवं स्कूटर्स पर 28% की दर से GST लगता है. ऑटो रिटेल कॉनक्लेव (Auto Retail Conclave) में FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया (Manish Raj Singhania) ने कहा कि टू-व्हीलर सेगमेंट अभी तक कोरोना के झटके से उबर नहीं पाया है. कोरोना के बाद जहां दूसरी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री में 7% का इजाफा हुआ है. वहीं कम कीमत वाले दोपहिया वाहनों की बिक्री खास नहीं बढ़ी है. यह अभी भी कोरोना के पूर्व के स्तर से 20 प्रतिशत पीछे है.

गडकरी से मांगी मदद 
इस कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर देखते हुए सिंघानिया ने कहा - फाडा माननीय मंत्री से आग्रह करता है कि वे कम कीमत वाले एंट्री लेवल दोपहिया वाहनों यानी 100cc और 125cc सेगमेंट के लिए GST दर को 28% से घटाकर 18% करने में हमारी मदद करें. FADA के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त की अवधि में 2-व्हीलर्स की बिक्री 65,15,914 यूनिट रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 62,35,642 यूनिट थी. यानी इसमें केवल 4.49 प्रतिशत की वृद्धि आई. वहीं, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में विभिन्न श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 91,97,045 यूनिट रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 86,15,337 यूनिट था. इस दौरान, इसमें 6.75% की वृद्धि दर्ज की गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago