होम / ऑटोमोबाइल / जैसी आशंका थी, वही हुआ; धड़ाम से नीचे आ गई इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स की सेल 

जैसी आशंका थी, वही हुआ; धड़ाम से नीचे आ गई इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स की सेल 

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री जून के पहले 15 दिनों में मई के मुकाबले एकदम से नीचे आ गई है. इसकी वजह सरकार का एक फैसला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के इस्तेमाल पर जोर दे रही है. वहीं, दूसरी तरफ उसने इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स पर दी जाने वाली सब्सिडी को कम कर दिया है. सरकार के इस फैसले का असर अब इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री पर नजर आने लगा है. पिछले महीने जब सरकार ने सब्सिडी में कटौती की घोषणा की थी, तभी ये अंदेशा जताया जा रहा था कि इससे बिक्री प्रभावित होगी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के वाहन पोर्टल के के अनुसार, मई में प्रतिदिन 3,395 इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री हुई थी, जो जून में घटकर 1,271 यूनिट रह गई. 

इतनी घटी बिक्री
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जून के पहले पखवाड़े यानी 1 से 15 जून तक केवल 11,862 इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जबकि मई की इसी अवधि में यह संख्या 44,700 थी. मई में कुल 14,97,956 दोपहिया बेचे गए थे, जिसमें से 7.73% इलेक्ट्रिक दोपहिया थे. वहीं, जून में यह हिस्सेदारी घटकर 2.65% रह गई. सीधे शब्दों में कहें तो जून में अब तक जितने 2-व्हीलर्स  बेचे गए उनमें से महज 2.65% ही EV हैं. इस तरह, 1 से 15 जून के दौरान औसत दैनिक बिक्री में मई के मुकाबले 62% से ज्यादा की गिरावट आई है.

ये है आशंका 
वैसे अभी ये महीना खत्म होने में कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन बिक्री का आंकड़ा किसी भी सूरत में मई के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगा. इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वालीं कंपनियों को लगता है कि जून में 30 हजार यूनिट की बिक्री की मुश्किल है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री को प्रोत्साहित करना है, तो सरकार को सब्सिडी में कटौती का फैसला वापस लेना चाहिए. अन्यथा इन वाहनों की कीमतें और बढ़ेंगी, जिसकी वजह से लोग इन्हें खरीदने से कतराएंगे. उनके मुताबिक, पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना जेब पर भारी पड़ता है, ऐसे में कीमतों में इजाफा लोगों का अपना मन बदलने के लिए विवश कर सकता है.    

क्यों घटाई सब्सिडी?
सरकार ने इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स पर लागू फेम-2 योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को 60,000 रुपए से घटाकर 22,500 रुपए कर दिया है. यह फैसला एक जून 2023 या उसके बाद पंजीकृत सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर लागू होगा. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार ने FAME-II योजना के तहत मानकों को न पूरा करने पर सब्सिडी में कटौती का फैसला लिया है. कहा ये भी जा रहा है कि कुछ कंपनियों ने विदेश से कलपुर्जे मंगाकर वाहनों का निर्माण किया और सरकार से सब्सिडी ले ली, जबकि इस योजना के तहत 50 प्रतिशत से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग स्थानीय स्तर पर ही होनी थी. 

इस तरह पड़ेगा असर
सब्सिडी कम होने से इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ वह ग्राहकों पर डाल रही हैं. जून के पहले सप्ताह में ही अधिकांश कंपनियों ने अपने EV की कीमतों में 6 से 22 हजार रुपए तक की बढ़ोत्तरी कर दी है. इस कारण इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के दाम कम से कम 20% बढ़ गए हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कीमतों में इजाफा आगे भी जारी रह सकता है. वहीं, इसके अलावा, कंपनियां इन स्कूटरों में कई तरह के बदलाव कर सकती हैं. वो फीचर घटा सकती हैं और बैटरी का साइज कम कर सकती हैं. यानी ज्यादा दाम चुकाने के बावजूद ग्राहकों को पहले से कम फीचर और रेंज मिलेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago