✕

होम / ऑटोमोबाइल / खरीदने जा रहे हैं कार? Maruti Suzuki दे रही है 61,000 तक का भारी-भरकम डिस्काउंट!

खरीदने जा रहे हैं कार? Maruti Suzuki दे रही है 61,000 तक का भारी-भरकम डिस्काउंट!

कंपनी द्वारा Wagon R, Celerio, Alto, Eeco, Swift और Dzire जैसी कारों पर भारी-भरकम डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Maruti Suzuki, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और जुलाई के महीने में अगर आप कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, Maruti Suzuki द्वारा अपनी कार रेंज पर 61,000 रूपए जितने जबरदस्त डिस्काउंट प्रदान किए जा रहे हैं. इसलिए कार खरीदने से पहले कंपनी द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट की जानकारी जरूर ले लें.

किन मॉडल्स पर मिलेगा डिस्काउंट?
Maruti Suzuki द्वारा जुलाई 2023 में अपनी ज्यादातर कारों पर डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है. कंपनी द्वारा Wagon R, Celerio, Alto, Eeco, Swift और Dzire जैसी कारों पर भारी-भरकम डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है. यहां बताई गई कारों के चुने हुए मॉडल्स और वैरिएंट पर आपको कंपनी द्वारा 61,000 रुपयों जितना डिस्काउंट दिया जा रहा है. लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि Ignis, Baleno और Grand Vitara जैसी कारों पर आपको किसी प्रकार का डिस्काउंट देखने को नहीं मिलता है. 

इस ऑफर में क्या है खास?
इस बार के ऑफर में सबसे अनोखी और खास बात ये है कि Maruti Suzuki द्वारा साल के अन्य महीनों में इन कारों के CNG वैरिएंट पर डिस्काउंट नहीं दिया जाता था लेकिन इस बार कंपनी CNG वैरिएंट पर भी डिस्काउंट दे रही है. तो आइये जानते हैं कि किस कार के किस वैरिएंट पर कंपनी कितना डिस्काउंट दे रही है? 

Wagon R
Maruti Suzuki द्वारा आपको Wagon R के 1 लीटर और 1.2 लीटर वाले पेट्रोल मैन्युअल वैरिएंट पर 61,000 रूपए जितना भारी भरकम डिस्काउंट देखने को मिल जाता है जबकि AMT (AutoMatic Transmission) वैरिएंट पर आपको 26,000 जितना डिस्काउंट ही मिलता है. इतना ही नहीं, अगर आप Wagon R का CNG वैरिएंट लेते हैं तो आपको 57,100 रूपए जितना डिस्काउंट दिया जाएगा. 

S-Presso
कंपनी द्वारा S-Presso के मैन्युअल वैरिएंट पर भी आपको 61,000 रूपए का डिस्काउंट दिया जाता है. वहीं दूसरी तरफ अगर आप इस कार का AMT वैरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस पर 32,000 रूपए का डिस्काउंट मिल जाता है और S-Presso के CNG वैरिएंट पर आपको 52,000 रूपए जितना डिस्काउंट मिल सकता है. 

Celerio
Maruti Suzuki द्वारा Celerio के पेट्रोल मैन्युअल वैरिएंट पर आपको 61,000 का भारी-भरकम डिस्काउंट मिल जाता है तो वहीं दूसरी तरफ इस कार का AMT वैरिएंट लेने पर आपको 31,000 तक का और CNG वैरिएंट पर आपको 57,000 रूपए जितना डिस्काउंट मिल जाता है. 

Alto K10
जहां कंपनी द्वारा Alto K10 के मैन्युअल वैरिएंट पर आपको 57,000 रुपए का डिस्काउंट प्रदान किया जाता है वहीं कार के AMT वैरिएंट पर आपको 32,000 रुपए और CNG वैरिएंट पर आपको 47,000 जितना डिस्काउंट मिल जाता है. 

Swift और Dzire
Maruti Suzuki की Swift एक काफी मशहूर हैचबैक कार है और इसके पेट्रोल वैरिएंट पर आपको 52,000 रूपए जितना डिस्काउंट देखने को मिल जाता है. लेकिन ध्यान रखें कि LXi मॉडल पर आपको यह डिस्काउंट नहीं मिलता है और इस मॉडल पर आपको 47,000 रूपए का ही डिस्काउंट मिलता है. इसके साथ ही कार के CNG वैरिएंट पर आपको 18,100 का डिस्काउंट मिलता है. Dzire के सभी पेट्रोल, मैन्युअल और AMT वैरिएंट पर आपको 17,000 रूपए का डिस्काउंट मिल जाता है. 

Eeco
Maruti Suzuki की Eeco कार ने Omni वैन की जगह ली है और यह विभिन्न प्रकार के कामों में इस्तेमाल की जाती है. Eeco के पेट्रोल वैरिएंट पर कंपनी आपको 39,000 रूपए का तो CNG वैरिएंट पर आपको 37,100 रुपए का डिस्काउंट दिया जाता है.
 

यह भी पढ़ें:  IIT छोड़कर किया B.SC करने का फैसला, सिर्फ 150 दिनों में कमाए 286 करोड़!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago