✕

होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्च हुईं देश के पहली हाइब्रिड बाइक Yamaha FZ-S Fi Hybrid, जानें कितनी है कीमत

लॉन्च हुईं देश के पहली हाइब्रिड बाइक Yamaha FZ-S Fi Hybrid, जानें कितनी है कीमत

ये देश की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल है, जिसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने 2025 'FZ-S Fi Hybrid' को पेश कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाइक बनाने वाली कंपनी यामाहा इंडिया (Yamaha India) ने देश की पहली हाइब्रिड बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये देश की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल है, जिसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने 2025 'FZ-S Fi Hybrid' को पेश कर दिया है. इस बाइक को 1.44 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. 

2025 'FZ-S Fi Hybrid' का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो बाइक का डिजाइन वैसा ही है, जैसी पुरानी बाइक दिखती है. बाइक के टैंक कवर में में शार्प एजेस दिए गए हैं, जो स्लीक और बढ़िया लुक देते हैं. बाइक की सिग्नेचर प्रेजेंस शानदार दिखती है. डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है, जिसमें फ्रंट टर्न सिग्नल, एयर इनटेक एरिया शामिल है. ये बाइक को एग्रेसिव और एयरोडायनैमिक अपील देते हैं.

2025 'FZ-S Fi Hybrid' में पावर

पावर की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में 149 सीसी का ब्लू कोर इंजन दिया है, जो OBD-2B compliant के साथ आता है. इसमें यामाहा का स्मार्ट मोटर जनरेट (SMG) दिया है, जो बैटरी असिस्ट्स एक्सक्लेरेशन डिलिवर करता है. साथ में स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम का भी सपोर्ट मिल रहा है. इस फीचर से फ्यूल एफिशियंसी बढ़ती है. 

कई नई फीचर्स को किया शामिल

कंपनी ने इस नई बाइक में कई सारे नए फीचर्स को ऐड किया है. इसमें 4.2 इंच की फुल कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन मिल रही है. इस टचस्क्रीन को Y-Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन से इंटिग्रेट कर सकते हैं. इसमें कस्टमर को टर्न बाय टर्न नेविगेशन, जो गूगल मैप से लिंक्ड है, रियल टाइम डायरेक्शन, नेविगेशन इंडेक्स, इंटरसेक्शन डीटेल्स, रोड के नाम समेत कई सारी जानकारियां मिलती हैं. 

2 कलर ऑप्शन मिलेंगे

लॉन्ग राइड्स के लिए हैंडलबार की पोजिशन को ऑप्टिमाइज किया गया है, ताकि ज्यादा कंफर्ट मिले. ज्यादा एक्सिसिबिलिटी के लिए स्विच को एडजस्ट किया गया है. इसके अलावा, हॉर्न स्विच को रीपोजिशन किया गया है, ताकि राइडर के लिए ज्यादा आराम हो. फ्यूल टैंक को एयरप्लेन स्टाइल फ्यूल कैप के साथ दिया गया है. इस बाइक को Racing Blue और Cyan Metallic Grey कलर में पेश किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

13 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

9 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

10 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago