✕

होम / ऑटोमोबाइल / टाटा कर्व जैसी दिखने वाली एक और SUV बाजार में आई, कीमत जान खिल जाएगा चेहरा

टाटा कर्व जैसी दिखने वाली एक और SUV बाजार में आई, कीमत जान खिल जाएगा चेहरा

Citroen ने अपनी नई SUV लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही कंपनी की भारत में कुल पांच कारें हो गई हैं. फ़्रांस की इस कंपनी ने 2021 में भारत में एंट्री ली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फ्रांस की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Citroen ने भारतीय बाजार में अपनी एक और गाड़ी उतार दी है. Citroen Basalt Coupe को आज यानी 9 अगस्त को लॉन्च किया गया है. Citroen की यह कूपे स्टाइल SUV देखने में काफी हद तक टाटा की कर्व जैसी लगती है, इसलिए इन दोनों कारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि, टाटा ने कर्व का फिलहाल EV अवतार पेश किया है.  

ऐसा है फ्रंट लुक 
बेसाल्ट SUV के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स C3 एयरक्रॉस की तरह है. इस कार में आपको LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, V-शेप्ड स्प्लिट LED DRL और एक स्प्लिट ग्रिल देखने को मिलेगी. कंपनी ने बेसाल्ट SUV के फ्रंट बंपर को कुछ अलग बनाने की कोशिश की है. इसमें फॉग लैंप्स, थिन वर्टिकल रेड इंसर्ट और सिल्वर फिनिश वाली स्किड प्लेट भी दी गई है.

ये भी पढ़ें - बाजार में आई TATA की नई इलेक्ट्रिक SUV, कई दमदार फीचर्स से लैस है Curvv EV

डिक्की में भरपूर जगह
फीचर्स की बात करें तो इस SUV में 10.2-इंच टचस्क्रीन और 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया हुआ है. इसमें कंपनी ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधा भी दे रही है. Citroen Basalt Coupe का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm का है. इसमें पीछे बैठने वालों को  980 mm का लेगरूम मिलता है. इसका व्हील बेस  2,651 mm का है. इस SUV में 470 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. यानी आपके पास डिक्की में सामान रखने की पर्याप्त जगह होगी.

कीमत भी ज्यादा नहीं 
Citroen ने इस SUV में 1.2-litre पेट्रोल इंजन के दो विकल्प दिए हैं. कंपनी 18 से 19.5 KMPL का माइलेज क्लेम कर रही है. सुरक्षा के लिहाज से देखें तो इसमें आपको 6 एयरबैग मिल रहे  हैं. साथ ही गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मौजूद है. यह SUV आपकी जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगी . इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए रखी गई है. इसे 11 हजार के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है.

इनसे रहेगा मुकाबला
बेसाल्ट एसयूवी Citroen की भारत में पांचवीं कार है. 2021 में भारतीय बाजार में एंट्री लेने के बाद से कंपनी अब तक C5 एयरक्रॉस , C3, eC3 और  C3 एयरक्रॉस मॉडल पेश कर चुकी है. Citroen Basalt Coupe के राइवल्स की बात करें, तो यह Hyundai Creta, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara, MG Astor  और Soda Kushaq को टक्कर देगी. इनके मुकाबले इसकी शुरुआती कीमत भी अभी कम है. इसके साथ ही बेसाल्ट लुक के लिहाज से टाटा कर्व से भी दो-दो हाथ करेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago