✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत के EV बाजार में बड़ा हिस्सा चाहती है ये चीनी कंपनी, इस तरह कर रही तैयारी

भारत के EV बाजार में बड़ा हिस्सा चाहती है ये चीनी कंपनी, इस तरह कर रही तैयारी

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी BYD यानी Build Your Dreams भारत के EV बाजार में पैर जमाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है और भारत में भी इसका एक बड़ा बाजार तैयार हो रहा है. देसी कंपनियां तो EV प्रोडक्शन पर फोकस कर ही रही हैं, विदेशी कंपनियों को भी भारत में मुनाफे की संभावनाएं नजर आने लगी हैं. चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बीवाईडी (Build Your Dreams) ने पिछले महीने ही भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV BYD Atto3 EV लॉन्च की थी और अब चेक गणराज्य की ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) भी इसी तैयारी में है. कंपनी की SUV अगले कुछ महीनों में भारतीय सड़कों पर दौड़ती दिखाई दे सकती है. 

इतने शहरों में खोलेगी सेंटर
BYD भारत के EV बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी चाहती है. उसकी देश के 30 शहरों में अपने सेंटर्स खोलने की तैयारी है. BYD की योजना है कि 2030 तक भारतीय वाहन मार्केट की 40 फीसदी हिस्सेदारी उसके पास आ जाए और कंपनी ने इस दिशा में तेजी से काम भी शुरू कर दिया है. कंपनी की चाहत अगले साल यानी 2023 तक भारत में 10 से 15000 वाहन बेचने की है. चीनी कंपनियां अपनी आक्रामक मार्केट स्ट्रेटेजी के लिए पहचानी जाती हैं. भारत के मोबाइल सेक्टर में चीनी कंपनी शाओमी की तूती बोलती है. ऐसे में EV मार्केट में BYD की एंट्री भारतीय कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है.

मेनस्ट्रीम मार्केट पर नजर
BYD भारत के मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में पैर जमाने के लिए अन्य इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है. इस चीनी कंपनी के बारे में और जानने से पहले उसकी BYD Atto3 EV SUV के बारे में जान लेते हैं. इस कार की खासियत है इसकी रेंज, यानी यह एक बार चार्ज होने पर 521 किलोमीटर चलती है. इसमें 440 लीटर का बूट स्पेस है. सुरक्षा को देखते हुए ये SUV 7 एयरबैग्स के साथ आती है. यहां बता दें कि भारतीय कंपनियां छह एयरबैग्स के लिए भी फिलहाल तैयार नहीं हैं. इस वजह से केंद्र सरकार को एयरबैग्स अनिवार्य करने संबंधी डेडलाइन को एक साल के लिए टालना पड़ा है. Atto3 EV की पहली 500 कारों की डिलीवरी जनवरी 2023 में किए जाने की संभावना है.      

सबसे ज्यादा EV बेचे
अब वापस BYD पर लौटते हैं. अगस्त में जारी आंकड़ों के अनुसार, BYD ने इस साल सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है. इस मामले में चीनी कंपनी ने दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी ईलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया है. BYD की इलेक्ट्रिक कारों में हैचबैक, सेडान और एसयूवी की लंबी रेंज है. Build Your Dreams पहले से ही भारत में कॉरपोरेट फ्लीट्स के लिए इलेक्ट्रिक बस और इलेक्ट्रिक वीकल्स बेच रही है. इसके अलावा, कंपनी दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक कार और प्लग इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड्स भी बेचती है. इनमें नॉर्वे, सिंगापुर, ब्राजील, न्यूजीलैंड, कोस्टारिका और कोलंबिया शामिल हैं. फिलहाल 300 से ज्यादा चीनी कंपनियां EV बना रही हैं. चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी SAIC और BYD ग्लोबल मार्केट शेयर में केवल एलन मस्क की टेस्ला से पीछे हैं.

बन सकती है चुनौती
BYD इलेक्ट्रिक वाहनों में लगनी वाली बैटरी भी बनाती है. बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में चीन की CATL और BYD सबसे बड़े प्लेयर्स माने जाते हैं. इस साल अक्टूबर में BYD ने दुनिया भर में 217,816 वाहन बेचे हैं. पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले उसने 144.7% से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है, जो दर्शाता है कि कंपनी की कारों को कितना पसंद किया जा रहा है. BYD Atto3 EV SUV की कीमत निश्चित तौर पर भारत में मौजूद EV कारों से ज्यादा होगी, लेकिन आने वाले समय में कंपनी कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहन भी बना सकती है. चीनी कंपनियां इस कम में माहिर हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो BYD के आने से EV बनाने वालीं भारतीय कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ जाएगी. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago