✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या EV मार्केट में TATA की बादशाहत को चुनौती दे सकती है BYD? पेश की ये धमाकेदार कार

क्या EV मार्केट में TATA की बादशाहत को चुनौती दे सकती है BYD? पेश की ये धमाकेदार कार

BYD की Atto3 EV SUV में सुरक्षा को देखते हुए 7 एयरबैग्स हैं. जबकि भारतीय कंपनियां छह एयरबैग्स के लिए भी फिलहाल तैयार नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल, इस मार्केट में टाटा का दबदबा है. कंपनी की कुछ इलेक्ट्रॉनिक कारें काफी पसंद की जा रही हैं. लेकिन अब टाटा की यह बादशाहत खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि एक चीनी कंपनी की भारतीय EV बाजार में एंट्री हो गई है. हालांकि, अभी चीनी कंपनी को Tata को टक्कर देने के लिए काफी कुछ करना होगा, लेकिन जिस तरह की आक्रामक रणनीति चीनी कंपनियां अपनाती हैं, उसे देखते हुए टाटा सहित दूसरी कंपनियों के लिए परेशानी ज़रूर खड़ी हो सकती है. 

क्या है Atto3 EV SUV में खास?
चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बीवाईडी (Build Your Dreams) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार (BYD Atto3 EV SUV) को भारतीय बाजार में पेश है. खास बात यह है कि BYD की Atto3 EV SUV सिंगल चार्ज में 521 की दूरी तय करती है, जो टाटा की EV कारों के मुकाबले काफी ज्यादा है. उदाहरण के तौर पर Tata Nexon EV की ड्राइविंग रेंज 312 km है. इसी तरह, Tata Tiago EV सिंगल चार्ज में 250 to 315 km चल सकती है. जबकि Tata Nexon EV Max की ड्राइविंग रेंज 437 km है. यानी चीनी कंपनी की कार खरीदने वाले को चार्जिंग पर फोकस कम करना होगा. हालांकि, इस कार की प्राइस रेंज टाटा की इन गाड़ियों के मुकाबले काफी ज्यादा रहने वाली है.

कार में है 7 एयरबैग्स 
इलेक्ट्रिक कार मेकर BYD की Atto3 EV SUV में सुरक्षा को देखते हुए 7 एयरबैग्स हैं. जबकि भारतीय कंपनियां छह एयरबैग्स के लिए भी फिलहाल तैयार नहीं हैं. इस वजह से केंद्र सरकार को एयरबैग्स अनिवार्य करने संबंधी डेडलाइन को एक साल के लिए टालना पड़ा है. लिहाजा, सेफ्टी के मामले में भी Atto3 EV प्लस ही नजर आती है. BYD Atto3 EV कार को 50,000 रुपए की टोकन मनी के साथ बुक किया जा सकता है. 

सबसे ज्यादा कारें बेचीं 
इस कार में LED लाइटिंग, सनरूफ, पॉवर्ड टेलगेट, वायरलेस फोन चार्जर और 440 लीटर का बूट स्पेस है. BYD ने कार की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि अगले महीने कार के दामों का ऐलान किया जा सकता है. Atto3 EV की पहली 500 कारों की डिलीवरी जनवरी 2023 में किए जाने की संभावना है. अगस्त में जारी आंकड़ों के अनुसार, BYD ने इस साल सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है. इस मामले में चीनी कंपनी ने दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया है.

केवल टेस्ला से पीछे
BYD की भारत में अगले दो सालों में 10,000 असेंबल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने की योजना है. साथ ही वो लोकल मैन्यूफैक्चरिंग सुविधाओं पर भी फोकस करेगी. इस चीनी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों में हैचबैक, सेडान और एसयूवी की लंबी रेंज है. Build Your Dreams पहले से ही भारत में कॉरपोरेट फ्लीट्स के लिए इलेक्ट्रिक बस और इलेक्ट्रिक वीकल्स बेच रही है. इसके अलावा, कंपनी दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक कार और प्लग इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड्स भी बेचती है. इनमें नॉर्वे, सिंगापुर, ब्राजील, न्यूजीलैंड, कोस्टारिका और कोलंबिया शामिल हैं. बता दें कि फिलहाल 300 से ज्यादा चीनी कंपनियां EV बना रही हैं. चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी SAIC और बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ग्लोबल मार्केट शेयर में केवल एलन मस्क की टेस्ला से पीछे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

24 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago