होम / ऑटोमोबाइल / इस चीनी कंपनी की भारत करेगा जांच, जानिए क्या है पूरा मामला?

इस चीनी कंपनी की भारत करेगा जांच, जानिए क्या है पूरा मामला?

BYD, चीन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और खराब होते संबंधों की वजह से कंपनी ने अपने बिजनेस के प्लान्स पर रोक लगाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में खबर आई थी कि चीनी कार निर्माता कंपनी BYD, भारत से अपनी इन्वेस्टमेंट वापस ले रही है. माना जा रहा है कि भारत सरकार ने कंपनी द्वारा भारत में की जा रही इन्वेस्टमेंट की जांच की थी जिसमें गड़बड़ी सामने आने के बाद कंपनी ने अपनी इन्वेस्टमेंट वापस ले ली थी. अब BYD एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गई है.

इतना कम भरा टैक्स 
दरअसल भारतीय संस्थाएं चीनी कार निर्माता कंपनी BYD की जांच कर रही हैं. मामले से जुड़े लोगों ने बातचीत के दौरान मीडिया को बताया कि कंपनी पर आरोप है कि भारत में असेम्बल करके बेचे जाने वाली कारों के इम्पोर्ट किए गए पार्ट्स पर कंपनी ने बहुत ही कम टैक्स का भुगतान किया है. DRI (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस) ने आरोप लगाया है कि BYD ने 730 मिलियन रुपयों यानी लगभग 9 मिलियन डॉलर्स की कीमत के टैक्स का भुगतान नहीं किया है. 

जारी है जांच
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BYD, चीन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और भारत और चीन के बीच खराब हुए रिश्तों की वजह से कंपनी को अपने बिजनेस बढाने के प्लान्स पर रोक लगानी पड़ी है. मामले से सीधे तौर पर जुड़े लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि BYD ने DRI द्वारा शुरूआती जांच के बाद इस राशि का भुगतान कर दिया है, लेकिन जांच अभी भी जारी है और हो सकता है कि आने वाले समय में कंपनी को अतिरिक्त टैक्स और पेनल्टी का भुगतान करना पड़े.

इतनी बिकी BYD की कारें
DRI ने अभी तक कंपनी को आखिरी नोटिस जारी नहीं किया है और माना जा रहा है कि कंपनी इस बात पर जांच में प्राप्त हुई जानकारी को चुनौती दे सकती हैं. आपको बता दें BYD, भारत में पहले ही 200 मिलियन डॉलर्स से ज्यादा की राशि इन्वेस्ट कर चुकी है. BYD, Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV कार और e6 EV जैसी कारों को कॉर्पोरेट कंपनियों को प्रदान करती है और आने वाले समय में कंपनी एक इलेक्ट्रिक सेडान कार को लॉन्च करने के बारे में भी विचार कर रही है. BYD ने 2022 में अपनी कारों की बिक्री श्हुरु करने के बाद से अभी तक भारत में लगभग 1960 कारों की बिक्री की है. 
 

यह भी पढ़ें: सीमेंट कारोबार का किंग बनने की तरफ फिर चले Adani, खेला ये बड़ा दांव!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

33 minutes ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

7 minutes ago

RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, घटाया महंगाई का आकलन; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू मांग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती से अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है, हालांकि वैश्विक जोखिमों को देखते हुए सतर्कता अभी भी जरूरी है.

2 hours ago

क्या बैंकिंग सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने लिक्विडिटी पर साफ किया रुख

केंद्रीय बैंक ने फिलहाल कोई नया लिक्विडिटी बूस्टर नहीं दिया, लेकिन गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भरोसा दिलाया कि जरूरत के मुताबिक बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराई जाती रहेगी.

2 hours ago

जुपिटर वैगन्स की इटली की कंपनियों के साथ बड़ी साझेदारी, भारत में बनेगा अत्याधुनिक रेलव्हील मैन्युफैक्चरिंग हब

इस साझेदारी का उद्देश्य भारत का पहला पूरी तरह एकीकृत निजी क्षेत्र का रेलव्हील मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करना है. कंपनियों के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म भारतीय रेलवे और निजी ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा.

3 hours ago