✕

होम / ऑटोमोबाइल / ये चीनी कंपनी भारत में लॉन्च करेगी SUV, EV बाजार पर है नज़र

ये चीनी कंपनी भारत में लॉन्च करेगी SUV, EV बाजार पर है नज़र

चीन को भी भारत के EV बाजार में संभावनाएं नजर आने लगी हैं. यही वजह है कि उसकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर बीवाईडी (BYD) ने भारत में SUV उतारने की तैयारी शुरू कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है. देश में फिलहाल 13 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं और ये संख्या जल्द 3 करोड़ के पार निकल सकती है. यही वजह है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगातार काम कर रही हैं. अब चीन को भी भारत के EV बाजार में संभावनाएं नजर आने लगी हैं. यही वजह है कि उसकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर बीवाईडी (BYD) ने भारत में SUV उतारने की तैयारी शुरू कर दी है.  

तेज किया EV पर काम
चीनी कंपनी बीवाईडी (BYD) के इस कदम से भारतीय कंपनियों को चुनौती मिलना लाजमी है. बीते कुछ वक्त में देशी कंपनियों ने EV पर तेजी से काम किया है. टाटा के इलेक्ट्रिक कारों की फिलहाल बाजार पर सबसे मजबूत पकड़ है. 15 अगस्त को महिंद्रा ने भी चार एक साथ 4 इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाया था. दूसरी कंपनियां भी नई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतारने की तैयारी में हैं. ऐसे में उन्हें आने वाले समय में BYD का सामना भी करना होगा. 

दुनिया की नंबर 1 कंपनी 
BYD ने इस साल सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री है और इस मामले में वह दुनिया की नंबर वन कंपनी बन गई है. इस चीनी कंपनी की EV मार्केट पर मजबूत होती पकड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया है. चीनी कंपनियां अपनी आक्रामक शैली और कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देने के लिए पहचानी जाती हैं. चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने इसी तरह भारत में अपनी पहचान बनाई है. लिहाजा, भारतीय ऑटो कंपनियों को अब तगड़ी चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए.

कब आएगी BYD की SUV?
यह चीनी कंपनी भारत में साल 2023 में होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपनी SUV से पर्दा उठा सकती है. संभावना है कि आगामी दीवाली तह BYD की इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में उतर जाए. बीवाईडी (BYD) का भारत में अगले दो साल के दौरान 10000 असेंबल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने का प्लान है. कंपनी के पास इलेक्ट्रिक कारों में हैचबैक, सेडान और एसयूवी की लंबी रेंज है. बीवाईडी अपनी हाई पावर ब्लेड बैट्री टेक्नोलॉजी के लिए भी फेमस है, यह बैट्री एक बार चार्ज करने पर 450 से 500 किलोमीटर की दूरी तय करती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago