✕

होम / ऑटोमोबाइल / ऑटो सेक्टर से आईं 2 बड़ी खबरें: Honda ने बढ़ाईं धड़कनें, तो Maruti ने सुनाई खुशखबरी

ऑटो सेक्टर से आईं 2 बड़ी खबरें: Honda ने बढ़ाईं धड़कनें, तो Maruti ने सुनाई खुशखबरी

होंडा कार्स इंडिया भारत में कुछ नई SUV उतारने की तैयारी में है. इस बीच, कंपनी ने अपनी सभी कारें महंगी करने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटोमोबाइल सेक्टर से दो बड़ी खबरें निकलकर सामने आई हैं. एक तरफ जहां होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वहीं, मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपने चाहने वालों को एक खुशखबरी सुनाई है. पहले बात करते हैं Honda के फैसले की. दरअसल, कंपनी ने एक जनवरी से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. जिसका मतलब है कि यदि आप 2024 में होंडा की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी होगी. 

कंपनी ने दिया ये तर्क
Honda का कहना है कि लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते उसने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. इस जापानी कार निर्माता कंपनी का भारत में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो खास बड़ा नहीं है. कंपनी नई-नवेली एलिवेट के साथ-साथ होंडा सिटी और होंडा अमेज बेचती है. मीडिया रिपोर्ट्स में होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल के हवाले से बताया गया है कि 1 जनवरी से होंडा के सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ जाएंगी. हालांकि, किस मॉडल के दाम में कितना इजाफा होगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. कंपनी दिसंबर के अंत तक इसकी घोषणा करेगी.

Honda ने बनाई है ये योजना 
होंडा ने करीब तीन महीने पहले भारत में अपनी पहली मिड साइज SUV 'एलिवेट' को उतारा था. कुणाल बहल का कहना है कि ग्राहक एलिवेट को काफी पसंद कर रहे हैं. कंपनी का दावा है कि ये SUV एक लीटर पेट्रोल में 17 किलोमीटर का माइलेज देती है. कार को 10.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया था. होंडा कार्स इंडिया को इस गाड़ी से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि भारत में उसका मार्केट शेयर अब पहले जैसा नहीं रहा है. कंपनी ने होंडा सिटी को नए रूप में पेश किया था, लेकिन उसे ग्राहकों का पहले जितना प्यार नहीं मिला. बता दें कि होंडा 2030 तक भारतीय बाजार में पांच नई SUV पेश करने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें - खरीदना चाहते हैं SUV कार? 2024 में मिलेंगे ये ऑप्शन दमदार!

जिम्नी का 'थंडर एडिशन' लॉन्च
अब जानते हैं कि मारुति सुजुकी ने अपने चाहने वालों को कौनसी सी खुशखबरी सुनाई है. कंपनी ने जिम्नी का 'थंडर एडिशन' लॉन्च कर दिया है. 4x4 वाली इस SUV का स्पेशल एडिशन रेगुलर मॉडल की तुलना में 2 लाख रुपए सस्ता है. इसकी शुरुआती कीमत 10.74 लाख रुपए है और इसका टॉप वैरिएंट 14.05 लाख रुपए तक जाता है. जबकि रेगुलर वैरिएंट की कीमत 12.74 लाख रुपए से लेकर 15.05 लाख रुपए तक है. तो यारी जिम्नी खरीदने की तैयारी में हैं, तो कंपनी आपके लिए एक सस्ता ऑप्शन लेकर आई है. यहां ये भी जानना जरूरी है कि मारुति सुजुकी भी एक जनवरी से अपनी सभी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है. उसने भी Honda की तरह बढ़ती लागत का हवाला दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago