✕

होम / ऑटोमोबाइल / स्कूटर बेचकर दनादन प्रॉफिट कमा रहे भाविश अग्रवाल अब टेंशन में, वजह ही कुछ ऐसी है

स्कूटर बेचकर दनादन प्रॉफिट कमा रहे भाविश अग्रवाल अब टेंशन में, वजह ही कुछ ऐसी है

ओला इलेक्ट्रिक को लेकर मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर CCPA ने 7 अक्टूबर को ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस जारी किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओला इलेक्ट्रिक पिछले काफी समय से आलोचनाओं का सामना कर रही है, वजह है उसके प्रोडक्ट्स से जुड़ी बढ़ती शिकायतें. अब इस मामले में भाविश अग्रवाल की कंपनी बड़ी मुश्किल में फंस सकती है. उपभोक्ता मामलों से जुड़े मंत्रालय के तहत काम करने वाली केंद्रीय कंज्‍यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में कथित गड़बड़ियों और सर्विस स्टैंडर्ड्स से जुड़ी शिकायतों की विस्तृत जांच का आदेश दिया है. 

कितनी और कैसी शिकायतें?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CCPA ने  ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के प्रमुख को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा है. रिपोर्ट के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे. ओला के ई-स्कूटर में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही हैं. इस संबंध में नेशनल कंज्‍यूमर हेल्पलाइन पर पिछले साल सितंबर से इस साल अगस्त तक 10 हजार से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं. इनमें 3300 से ज्यादा शिकायतें सर्विस में देरी और करीब 1900 शिकायतें नए स्कूटरों की डिलीवरी में देर से जुड़ी हैं. इतना ही नहीं, लगभग 1500 लोगों ने शिकायत की  कि कंपनी ने अपने वादे पूरे नहीं किये. बता दें कि अक्टूबर 2024 में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में 74 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. कंपनी ने एक बयान में कहा था उसने अक्टूबर 2024 में 50,000 से अधिक इकाइयां बेचीं.  

कथनी-करनी में फर्क
इन शिकायतों के मद्देनजर CCPA ने 7 अक्टूबर को ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस जारी किया था. नोटिस में उपभोक्ताओं के अधिकारों के उल्लंघन सहित कई मुद्दों पर कंपनी से जवाब मांगा गया. ओला इलेक्ट्रिक ने 21 अक्टूबर को नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उसने उपभोक्ताओं की 99% शिकायतें दूर कर दी हैं. इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि अधिकांश शिकायतों में पार्ट्स लूज होने या कस्टमर को साफ्टवेयर की जानकारी नहीं होने जैसे मामूली मुद्दे थे. वहीं, जब CCPA ने शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं में से कुछ से संपर्क किया, तो यह बात सामने आई कि शिकायतें दूर नहीं हुई हैं. इसके बाद CCPA ने इसके बाद BIS प्रमुख को विस्तृत जांच का ज़िम्म सौंपा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago