होम / ऑटोमोबाइल / दमदार लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Mahindra Scorpio-N का Carbon Edition , जानें इसकी कीमत

दमदार लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Mahindra Scorpio-N का Carbon Edition , जानें इसकी कीमत

Mahindra Scorpio N Carbon Edition एक शानदार एसयूवी है, जो अपने प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ SUV लवर्स के दिलों को छूने का दम रखती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra&Mahindra) ने अपनी पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N) का नया Carbon Edition लॉन्च कर दिया है. ये नया कार्बन एडिशन प्रीमियम इंटीरियर्स और शानदार फीचर्स के साथ आता है. यह खास एडिशन कंपनी की 2 लाख यूनिट्स की बिक्री को सेलिब्रेट करने के लिए पेश किया गया है. अगर आप एक लग्जरी एसयूवी की तलाश में हैं, तो यह एसयूवी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.  तो आइए आपको इस नई कार्बन एडिशन की कीमत, लुक और खासियत के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Carbon Edition की कीमत

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन Carbon Edition का लुक और इंटीरियर्स पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड हैं, जिससे इसकी रोड प्रजेंस और भी दमदार हो गई है. इस एडिशन का पेट्रोल इंजन ऑप्शन Z8 MT वेरिएंट की कीमत 19.19 लाख रुपये और Z8L AT वेरिएंट की कीमत 22.31 लाख रुपये रखी गई है. डीजल इंजन ऑप्शन में 2WD MT वेरिएंट की कीमत 19.64 लाख रुपये और Z8L 4WD AT वेरिएंट की कीमत 24.89 लाख रुपये है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

ब्लैक थीम में दमदार और शाही लुक

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार्बन एडिशन केवल Z8 और Z8L के 7-सीटर वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें एक मेटैलिक ब्लैक थीम दी गई है, जो इसे बेहद आकर्षक और पावरफुल लुक देता है. इस एडिशन में ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स, स्मोक्ड क्रोम एक्सेंट्स, डार्क गैल्वानो रूफ रेल्स, और कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ लेदर फिनिश इंटीरियर्स शामिल हैं, जो इसे एक प्रीमियम और स्टाइलिश अपील प्रदान करते हैं.

पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन Carbon Edition दो पावरफुल इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है – 2.2L mHawk डीजल इंजन और 2.0L mStallion पेट्रोल इंजन, डीजल इंजन 172 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि पेट्रोल इंजन 200 बीएचपी पावर और 370 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है. यह एसयूवी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ, 2WD और 4WD ड्राइव ऑप्शन्स के साथ आती है.

एक्सक्लूसिव डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन Carbon Edition उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जो एक एक्सक्लूसिव लुक, लग्जरी इंटीरियर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसकी ब्लैक थीम, हाई-एंड टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन इसे अपने सेगमेंट की सबसे दमदार एसयूवी बनाते हैं. इस एसयूवी का प्रीमियम लुक और बेहतरीन फीचर्स इसे भारतीय एसयूवी बाजार में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

2 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

11 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

22 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago